script

मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण भाजपा में जुड़ा : अल्पेश ठाकोर

locationअहमदाबादPublished: Jul 18, 2019 11:21:52 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-कमजोर शिक्षकों वाले स्कूल से विद्वानों के गुरुकुल में पहुंचा
 
 

Alpesh Thakor, BJP, congress

मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण भाजपा में जुड़ा : अल्पेश ठाकोर

अहमदाबाद. 21 महीने तक कांग्रेस में रहने के बाद पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा से जुडऩे के तुरंत बाद ही अल्पेश ठाकोर के सुर बदले दिखे। उन्होंने कांग्रेस को कोसते हुए भाजपा की भरपूर प्रशंसा की।
अल्पेश ने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व की खूब सराहना करते हुए कहा कि वे कमजोर शिक्षकों वाले स्कूल से विद्वानों के गुरुकुल में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के क्षमतावान नेतृत्व व राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत प्रोत होकर भाजपा से जुड़े हैं।
ओबीसी नेता ने बताया कि कांग्रेस में गुटबाजी पूरी तरह चरमसीमा पर थी। उन्हें पार्टी में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। वहां पर स्वार्थपरक राजनीति चलती है। कांग्रेस की विचारधारा गरीबों, पिछड़े वर्गों और आम लोगों को लेकर नहीं है। कांग्रेस समूहों में बंटी हुई पार्टी है और साथ ही वहां सिर्फ स्वार्थ का बोलबाला है। पार्टी के नेताओं में निजी महत्वाकांक्षा देखी गई जबकि भाजपा एक अनुशासित, कैडर आधारित और राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत प्रोत पार्टी है।

ट्रेंडिंग वीडियो