scriptगुजरात का नया रिकॉर्ड : किसानों को एक ही दिन में 10 करोड़ यूनिटी बिजली आपूर्ति | Gujarat New record: 10 Cr units supply to farmer in a single day | Patrika News

गुजरात का नया रिकॉर्ड : किसानों को एक ही दिन में 10 करोड़ यूनिटी बिजली आपूर्ति

locationअहमदाबादPublished: Sep 17, 2018 11:39:29 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-यह संख्या उन राज्यों से काफी ज्यादा है जहां पर किसानों की संख्या गुजरात से अधिक

Gujarat New record, 10 Cr units electrictiy, supply to farmer, single day

गुजरात का नया रिकॉर्ड : किसानों को एक ही दिन में 10 करोड़ यूनिटी बिजली आपूर्ति

गांधीनगर. गुजरात सरकार ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। राज्य सरकार ने एक ही दिन में किसानों को 10 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति की। रविवार को यह बिजली आपूर्ति राज्य के 15 करोड़ किसानों को दी गई।
राज्य के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गत महीने किसानों को दिन में 8 घंटे की बजाय दस घंटे बिजली देने का निर्णय लिया था। रविवार को एक ही दिन में 10 करोड़ यूनिट वितरित की गई जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। एक ही दिन में इतनी मात्रा में किसानों को बिजली गुजरात में इतिहास में कभी नहीं दी गई। यह संख्या उन राज्यों से काफी ज्यादा है जहां पर किसानों की संख्या गुजरात से अधिक है।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे किसानों को बिजली देने वाले तेलंगाना में 23 लाख किसान हैं, लेकिन यहां किसानों को 7 करोड़ यूनिट ही बिजली दी गई। महाराष्ट्र में 40 लाख से ज्यादा किसानों को 8 करोड़ यूनिट बिजली प्रदान की गई वहीं यूपी में 40 लाख से ज्यादा किसानों को साढ़े 9 करोड़ यूनिट बिजली दी।
मंत्री पटेल के मुताबिक सामान्य तौर पर सितम्बर-अक्टूबर महीने के दौरान कृषि क्षेत्र में दैनिक 6-7 करोड़ यूनिट बिजली की खपत होती है, लेकिन इस वर्ष किसानों को दस घंटे बिजली देने के राज्य सरकार के निर्णय के कारण यह खपत 10 करोड़ यूनिट को पार कर गई। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। गुजरात भौगोलिक रूप से अन्य राज्यों के मुकाबले छोटा राज्य है, इसके बावजूद गुजरात ने कृषि क्षेत्र में ज्यादा यूनिट आपूर्ति की है।
इस संंबंध में ऊर्जा राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने बताया कि पहले भी राज्य के किसानों को जब-जब जरूरत महसूस हुई, तब-तब उन इलाकों व फसलों की जरूरत के हिसाब से राज्य सरकार ने तत्काल निर्णय लेकर राज्य के किसानों को ज्यादा बिजली आपूर्ति की है।
राज्य दैनिक बिजली (यूनिट में) बिजली कनेक्शन

गुजरात 10 करोड़ 15 लाख
महाराष्ट्र 8 करोड़ 42 लाख
उत्तर प्रदेश ९.५ करोड़ 40 लाख
तेलंगाना 7 करोड़ 23 लाख
तमिलनाडु 6 करोड़ 20 लाख
मध्य प्रदेश 8 करोड़ 19 लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो