scriptदमण गंगा उफान पर | Daman Ganga on the boom | Patrika News
अहमदाबाद

दमण गंगा उफान पर

पिछले दो दिन से दादरा नगर हवेली में मेघ जोरदार बरस रहे हैं। महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांवों में जमकर बारिश होने

अहमदाबादJul 15, 2017 / 04:53 am

मुकेश शर्मा

ahmedabad

ahmedabad

सिलवासा।पिछले दो दिन से दादरा नगर हवेली में मेघ जोरदार बरस रहे हैं। महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांवों में जमकर बारिश होने से मधुबेन डेम का जलस्तर 72.15 मीटर पहुंच गया है। डेम में 1 लाख, 20 हजार क्यूसेक की दर से पानी भर रहा है। डेम में जलस्तर पर नियंत्रण के लिए सवेरे आठ बजे सभी दस गेट खोल दिए गए हैं।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार प्रदेश में कुल बारिश का आंकड़ा 1500 मिमी पार हो गया है। पिछले 24 घंटे में 143 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मधुबन डेम में पानी की आवक बढऩे से शुक्रवार सवेरे आठ बजे सभी गेट तीन मीटर ऊंचाई तक खोल दिए गए हैं। महाराष्ट्र के सीमावर्ती सिंदोनी, मांदोनी, खेरड़ी में बारिश से साकरतोड़ नदी उफान पर है।

Hindi News/ Ahmedabad / दमण गंगा उफान पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो