scriptशीत लहरों ने बढ़ाई सिहरन | Cold waves increase cold | Patrika News

शीत लहरों ने बढ़ाई सिहरन

locationअहमदाबादPublished: Dec 14, 2018 10:46:01 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

नळिया में पारा ५.८, दो वर्ष में सबसे कम

Cold waves increase cold

शीत लहरों ने बढ़ाई सिहरन

अहमदाबाद/आणंद/जामनगर. उत्तर-पूर्व की ओर से चल रहीं ठंडी हवाओं से प्रदेश के अधिकांश भाग में सिहरन बढ़ गई है। जिसके चलते कच्छ जिले के नळिया में एक ही दिन में करीब नौ डिग्री तक पारा लुढक़ गया। शुक्रवार को नळिया का न्यूनतम तापमान ५.६ डिग्री रहा, जो पिछले दो वर्ष में सबसे कम है। राज्य के अन्य भागों में भी सर्दी का असर रहा।
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी है। गुरुवार से शुरू हुई उत्तरी हवाओं ने अब गुजरात को भी आगोश में ले लिया। जिसके चलते नळिया में पारा नौ डिग्री तक लुढक़ गया। पिछले दो वर्षों में दिसम्बर माह में (५.६ डिग्री तापमान) सबसे कम है। अहमदाबाद में दो दिनों में छह डिग्री तापमान कम हुआ है। शुक्रवार को शहर का तापमान ११.४ डिग्री रहा। एक ओर तापमान में कमी तो दूसरी ओर शुरू हुई शीत लहरों का असर बाजारों और सडक़ों पर देखा गया। सुबह-शाम बाजार जहां देर से खुले वहीं सडक़ों पर दुपहिया साधनों में भी कुछ कमी देखी गई। कई जगहों पर अलाव तापते लोग भी नजर आए। उधर, आणंद शहर का न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री दर्ज किया गया। शहर में दूसरे दिन भी शीतलहरों का प्रकोप रहा। सुबह दस बजे अधिकांश मार्गों पर वाहनों का आवागमन कम रहा। इसके अलावा उत्तर गुजरात के डीसा, ईडर, पालनपुर एवं हिम्मतनगर में भी न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। बढ़ती सर्दी के कारण आम जनजीवन भी आंशिक प्रभावित होने लगा है।
सौराष्ट्र के जामनगर एवं राजकोट में भी ठंडी हवाओं के कारण सिहरन रही। शहर शीतलहर के बीच न्यूनतम तापमान ११ डिग्री सेन्टीग्रेड रहा जो इस मौसम में संभवत: सबसे कम है। यही हालत जामनगर शहर में रही जहां न्यूनतम तापमान ११.५ डिग्री दर्ज किया गया। जामनगर और आसपास गांवों में भी सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। जामनगर के अलावा कालावड, ध्रोल, जोडिया, खंभाळिया, लालपुर, भाणवद, कल्याणपुर, जामजोधपुर, भाटिया, सलाया फल्ला में शीतलहर का असर रहा। संभावना जताई गई है कि आगामी दिनों में राज्य के विविध भागों में सर्दी का जोर और बढ़ सकता है।
प्रमुख शहरों मे न्यूनतम तापमान
नळिया ०५.६
आणंद ०९.०
राजकोट ११.०
अहमदाबाद ११.४
वडोदरा १३.२
सूरत १६.६
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो