scriptमूंगफली खरीद में गड़बड़ी ना हो ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनाई: सीएम | CM Vijay rupani says, Groundnut purchase system become more transprant | Patrika News

मूंगफली खरीद में गड़बड़ी ना हो ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनाई: सीएम

locationअहमदाबादPublished: Nov 18, 2018 11:34:01 pm

खरीदी प्रक्रिया की वीडियो शूटिंग, गुणवत्ता जांच के निर्देश,अब तक 54 हजार क्विंटल से ज्यादा मूंगफली की खरीद हुई

CM Rupani

मूंगफली खरीद में गड़बड़ी ना हो ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनाई: सीएम

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में किसानों की मूंगफली समर्थन मूल्य पर खरीदने की प्रक्रिया में एक प्रतिशत भी गड़बडी ना होने का दावा करते हुए कहा कि सरकार ने सम्पूर्णतया पारदर्शी व्यवस्था कर बनाई है।
उन्होंने कहा कि कहीं भी कुछ गलत ना हो और किसानों को कोई परेशानी ना हो, इस प्रकार वीडियो शूटिंग और गुणवत्ता जांच भी करने का प्रबन्ध किया गया है।
इस वर्ष नागरिक आपूर्ति निगम को मूंगफली खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं, ए.पी.एम.सी. में भी किसी किसान का समय ना बिगड़े और गुणवत्ता तथा वजन तौलने जैसे मामलों का भी खयाल रखा जा रहा है।
रूपाणी ने कहा कि कलक्टर, नाफेड, जलापूर्ति निगम औए वेयर हाउसिंग साथ मिलकर सामूहिक रूप से यह कार्य कर रहे हैं।
मूंगफली खरीद की प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया था। उनमें नाराजगी है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का भरोसा दिलाया है।
नाफेड करे सहयोग
नाफेड से उन्होंने अनुरोध किया कि सच्चे किसानों का अच्छा माल रह ना जाए, इसके लिए वह सहयोग अवश्य करे। ज्ञात हो कि नाफेड ने भी समर्थन मूल्य पर गुजरात में मूंगफली की खरीद करने से इनकार कर दिया है। बीते समय सामने आए कौभांड का हवाला देते हुए इस बार नाफेड खरीदी करने से इनकार कर रहा है।
रूपाणी ने कहा कि पिछले 3 दिनों में राज्य के 122 केन्द्रों पर से 53,000 क्विंटल से ज्यादा मूंगफली की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। सोमवार से इस खरीद प्रक्रिया में और ज्यादा तेजी आए, इसका भी निर्देश दिया गया है। इस दौरान राज्य के नागरिक आपूर्ति निगम के मुताबिक राज्य में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीदने की शुरुआत हुई थी और अब तक 2755 किसानों से 54,863 क्विंटल मूंगफली की खरीद की जा चुकी है। किसानों को अब तक 27.43 करोड़ जितनी भारी राशि मिलने वाली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो