ब्लैक मनी मुक्ति दिवस मनाएंगे :
मोदी ने नोटबंदी पर कहा कि 8 नवंबर को कांग्रेस ब्लैक-डे मनाएगी और भाजपा ब्लैक मनी मुक्ति दिवस मनाएगी। नोटबंदी के कारण 3 लाख करोड़, जिनका कोई अता-पता नहीं था, बाहर निकला। 2 लाख 10 हजार फर्जी कंपनियों को पकड़ा।
फिलहाल 5 हजार फर्जी कंपनियों का ही हिसाब-किताब देखा जा रहा है, सोचिए जब 2 लाख फर्जी कंपनियों की जांच की जाएगी तो कितना कुछ निकलेगा। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक यज्ञ होता है। सतयुग से सुनते आए हैं कि विघ्न डालने वाले जरूर विघ्न डालते हैं। परोक्ष रूप से कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अड़चनें पैदा करने के अलावा इनके पास कोई रास्ता नहीं बचता है।
तमे तारीख आपो ने बस
मोदी ने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेताओं ने उन्हें कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करने के लिए उनसे संपर्क किया था। तब उन्होंने इन नेताओं से कहा कि नवरात्रि के बाद 15-20 दिन तक व्यापार रोजगार के सिवाय कोई भी काम मुश्किल माना जाता है, ऐसे में क्या दीपावली के दौरान कार्यकर्ता आएंगे? इस पर प्रदेश नेताओं ने उनसे एक सूर में कहा था कि तमे तारीख आपो ने बस (आप कोई भी तारीख दे दीजिए, बस)।
आजे तो वट पाडी दीधो…
भाजपा कार्यकर्ताओं के महासम्मेलन में चारों ओर केसरिया महाकुंभ दिखाई दे रहा था। इस पर मोदी ने गुजराती में कहा कि आजे तो तमे वट पाडी दीधो। (आज जो आप लोगों ने दिखा दिया)।