scriptनन्हें गायकों को प्रतिभा दिखाने का मौका | Child singer to be give best perform | Patrika News

नन्हें गायकों को प्रतिभा दिखाने का मौका

locationअहमदाबादPublished: Nov 06, 2018 09:45:37 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

‘सा रे गा मा पाÓ लिटिल चैंप्स के ऑडिशन

singer

नन्हें गायकों को प्रतिभा दिखाने का मौका

अहमदाबाद. देशभर के टैलेंटेड बच्चों की मधुर आवाज और धमाकेदार परफोर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने के बाद ज़ी टीवी का सुपरहिट सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ एक बार फिर आ रहा है। यदि आपको लगता है कि अगला लिटिल चैंप बनने के लिए आप में वो बात है तो नए सीजन में ऑडिशन के लिए पहुंच जाइए मेमनगर में भूयंगदेव चाररास्ता के निकट एच.बी. कापडिय़ा स्कूल में, जहां 12 नवम्बर को सुबह आठ बजे से ‘सा रे गा मा पाÓ लिटिल चैंप्स का ऑडिशन होगा। इस ऑडिशन में 5 से 15 वर्ष के बच्चे भाग ले सकेंगे। हालांकि इसमें वही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने जी-5 ी वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
पिछले सीजन में लिटिल चैम्प रही सोनाक्षी कर सोमवार को नए सीजन का प्रमोशन करने अहमदाबाद आईं। उन्होंने कहा कि यह शो भारतीय टेलीविजन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगिंग रियालिटी शो में शामिल है, जिसने उनके जैसे कई गायकों का कैरियर संवारा है। इस शो ने उनको गायन का असली मतलब सिखाया है और इस कला की बारीकिया समझने में मदद की। उन्होंने बताया कि वे लता मंगेशकर की चाहक हैं। विशेष तौर पर उनके गीत गाना पसंद है। वे प्ले बैक सिंगर बनना चाहती हैं और वे हररोज रियाज करती हैं। उन्होंने इस शो के अगले सीजन के ऑडिशन में प्रतिभाओं को आमंत्रित किया है। लिटिल चैंप्स के पिछले सीजन में श्रेयन भट्टाचार्य और अंजलि गायकवाड़ को विजेता का ताज पहनाया गया था। वहीं देश के सामने ध्रूण टिक्ट, षणमुखप्रिया, सोनाक्षी कर और जयस कुमार जैसे नन्हें गायकों को भी पेश किया गया था।
‘सुरमयी संध्या’ में गायकों ने किया सराबोर
अहमदाबाद. नेत्रहीन बच्चों की चैरिटी के लिए शनिवार को पालडी स्थित टैगोर हॉल में ‘सुरमयी संगीत संध्या’ का आयोजन हुआ, जिसमें गायकों ने श्रोताओं को सरोबार कर दिया। इस कार्यक्रम में गायक सुधीर तिवारी, उनकी पत्नी मुक्ता तिवारी और गायत्री बग्गा गीत गुनगुनाए। यह कार्यक्रम देखने के लिए खरीदे गए पास की राशि से अंधजन संस्था के बच्चों को प्रदान की गई। इस मौके पर रेलवे के साबरमती डीज़ल शेड पांच गायक कलाकारों को भी आगे आने में सहयोग मिला। उन्हें अपनी संगीत कला को दिखाने का प्लेटफार्म मिला ।सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता अभिषेक सिंह और विशेष अतिथि डबल्यूआरईयू के जोनल प्रेसिडेंट आर.सी. शर्मा, संजय सूर्यबली व संगीत प्रेमी मौजूद थे। इसके बाद ऐसा ही कार्यक्रम समाज के उस विषय को समर्पित करने का प्रयास हमेशा रहेगा जिन्हें खुशी, के दो पल संगीत से ही मिले जैसे मूक-बधिर, अनाथ बच्चे, वृद्ध, बुजुर्ग की मदद के लिए किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो