scriptभाजपा अंगद का पैर, हिलाने की ताकत नहीं : शाह | BJPs Angads feet not the strength to move: Shah | Patrika News

भाजपा अंगद का पैर, हिलाने की ताकत नहीं : शाह

locationअहमदाबादPublished: Oct 17, 2017 08:59:18 pm

भाट गाम में भाजपा कार्यकर्ताओं के पेज प्रमुख सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कांग्रेस व राहुल गांधी पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस

BJP's Angad's feet, not the strength to move: Shah

BJP’s Angad’s feet, not the strength to move: Shah

गांधीनगर।भाट गाम में भाजपा कार्यकर्ताओं के पेज प्रमुख सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कांग्रेस व राहुल गांधी पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी है। गुजरात में भाजपा अंगद के पैर की तरह है जिसे कांग्रेस को हिलाने की ताकत नहीं है। गुजरात की जनता ने वर्ष 1990 के बाद से भाजपा को हमेशा आशीर्वाद दिया है। दीपावली के बाद कार्यकर्ताओं को बैठे नहीं रहना होगा। इस बार प्रतिष्ठा की जंग है। इस चुनाव में सामान्य जीत की इच्छा नहीं है बल्कि तीन चौथाई बहुमत से जीतना है।

शहजादे का गुजरात आना ज्यादा हो रहा

राहुल पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि इन दिनों कांग्रेस के शहजादे का गुजरात आना ज्यादा हो रहा है। यह वे राहुल हैं जो अमेठी में इतने वर्षों में कलक्टर कार्यालय नहीं बना सके और गुजरात आकर विकास का हिसाब मांगते हैं। कांग्रेस पर ताने कसते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब भी चुनाव होते हैं, चाहे वह वर्ष 1998 2002, 2007, 2012 या फिर 2014, कांग्रेस हमेशा पांच वर्ष तक कहीं नहीं दिखती है। हर बार के चुनाव के पहले कांग्रेस कहती है कि वे जीतेंगे, वे जीतेंगे, लेकिन काउंटिग के दिन 12 बजे के बाद अदृश्य हो जाती है।

विघ्न डालने वाले नहीं रूकते

मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक यज्ञ होता है। सतयुग से सुनते आए हैं कि विघ्न डालने वाले जरूर विघ्न डालते हैं। परोक्ष रूप से कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अड़चनें पैदा करने के अलावा इनके पास कोई रास्ता नहीं बचता है। सतयुग हो या कलयुग यज्ञ में अड़चने वाले आते ही रहेंगे, लेकिन कार्यकर्ताओं को संकल्पबद्ध होकर चुनाव यज्ञ को आगे बढ़ाना है।

मोदी-मोदी के नारे

गुजरात गौरव महासम्मेलन मेंं पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कई बार मोदी-मोदी के नारे लगाए। मोदी के सभा स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का हुजूम देखते ही बनता था। मोदी के भाषण के दौरान भी इन कार्यकर्ताओं ने कई बार मोदी-मोदी के नारों से सभा स्थल गुंजायमान कर दिया।

मैन ऑफ द मैच अमित शाह

मोदी ने अपने भाषण में अमित शाह को मैन ऑफ द मैच की बात फिर से कही। भाजपा की लगातार जीत के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यूपी के चुनाव में जितनी बड़ी जीत मिली उसका श्रेय वे शाह को देना चाहेंगे। तब विश्लेषकों ने विपक्षी दलों से कहा था कि 2019 के लोकसभा तो मोदी को दे देना चाहिए और वर्ष 2024 के चुनाव पर दिमाग खपाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो