script

Gujarat : स्वास्थ्य विभाग के 585 सदस्यों ने संभाला मोर्चा

locationअहमदाबादPublished: Oct 14, 2019 10:25:09 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

जामनगर में डेंगू के नियंत्रण के लिए…

585 members of Health Department handled the work

Gujarat : स्वास्थ्य विभाग के 585 सदस्यों ने संभाला मोर्चा,Gujarat : स्वास्थ्य विभाग के 585 सदस्यों ने संभाला मोर्चा

जामनगर. शहर में पिछले कुछ दिनों से मच्छरजनित रोग डेंगू का प्रकोप इतना बढ़ गया कि स्वास्थ्य विभाग के ५८६ सदस्यों ने नियंत्रण के लिए मोर्चा संभाला है। इसके बावजूद खास असर नहीं हो रहा है। शहर में इस वर्ष अब तक डेंगू के ७५० पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।
जामनगर शहर में मच्छरजनित रोगों के प्रकोप को लेकर मनपा आयुक्त सतीष पटेल ने भले ही माइक्रोप्लान बनाकर कार्रवाई शुरू की है लेकिन ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ रहा है। शहर में उतारे गए स्वास्थ्य विभाग के ५८५ कर्मचारियों ने विविध उपाय शुरू किए हैं। इनमें मच्छरजनित रोगों से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही राज्य के अहमदाबाद, आणंद जूनागढ़, महेसाणा, साबरकांठा आदि जगहों से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया है। विविध टीमों ने प्रभावित इलाकों में १४५००० घरों में सर्वे किया है। इनमें से १६३८० घरों में मच्छरों की ब्रीडिंग मिली। सर्वे े दौरान सात लाख से अधिक बर्तनों की जांच की गई इनमें से २०३१८ पात्रों में मच्छरों की ब्रीडिंग मिली। इसके अलावा नौ हजार पात्रों में से मच्छरों की ब्रीडिंग को नष्ट भी किया। इस वर्ष अब तक शहर में डेंगू के ७५० मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो