scriptपति को प्रेमिका के साथ इस हालत में देखा, पत्नी ने कर दिया ऐसा हाल, जानकर रह जायेंगे हैरान | Wife brutally beaten husband and his girlfriend | Patrika News
आगरा

पति को प्रेमिका के साथ इस हालत में देखा, पत्नी ने कर दिया ऐसा हाल, जानकर रह जायेंगे हैरान

महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रेस्टोरेंट में जाते हुये देख लिया।

आगराMar 14, 2019 / 01:12 pm

धीरेंद्र यादव

आगरा। मामला शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड का है। यहां एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रेस्टोरेंट में जाते हुये देख लिया। उसने पहले तो पीछा किया, जब वो दोनों रेस्टोरेंट में पहुंच गये, तो दोनों को एक दूजे के बेहद नजदीक देख पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। महिला ने बिना कुछ सोचे समझे, पति और उसकी प्रेमिका पर हमला बोल दिया। पहले पति को पीटा, और फिर उसकी प्रेमिका की दौड़ा दौड़ाकर पिटाई लगाई। सूचना पर पुलिस आ गई। काफी देर तक थाने में हंगामा चलता रहा।
यहां का है मामला
ये मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र का है। यहां एक महिला चिकित्सक के यहां युवक कार चलाता है। महिला चिकित्सक के यहां खाना बनाने वाली महिला से उसका प्रेम संबंध हो गया। बुधवार रात युवक अपनी इस महिला मित्र के साथ हरीपर्वत के पास खाना खाने जा रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उसे देख लिया। पत्नी उसका पीछा करते हुए रेस्टोरेंट तक पहुंच गई, जहां पर पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ते हुए महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
जमकर की पिटाई
पति को दूसरी महिला के साथ पत्नी गुस्से से आग बबूला हो गई। पत्नी ने डंडा उठा लिया और पति और उसकी प्रेमिका पर टूट पड़ी। उसने दोनों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची थाना हरीपर्वत पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बार आरोपी युवक की मां भी वहां आ गई। मां और उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीकर दूसरी महिलाओं के साथ घूमता है। पत्नी और अपनी बेटियों पर ध्यान नहीं देता है। पुलिस ने आरोपी युवक का चालन कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो