scriptयूपी में 11 बजे तक 26.12% मतदान, सबसे ज्यादा संभल तो सबसे कम बरेली में वोटिंग | UP Lok Sabha Phase 3 Voting LIVE Updates approx 26 percent voting till 11 pm maximum in sambhal | Patrika News
आगरा

यूपी में 11 बजे तक 26.12% मतदान, सबसे ज्यादा संभल तो सबसे कम बरेली में वोटिंग

UP Lok Sabha Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में संभल, बरेली, बदायूं, एटा, आंवला, फतेहपुर सीकरी, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी और आगरा में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक उत्तर प्रदेश में 26.12% मतदान हुआ है।

आगराMay 07, 2024 / 12:12 pm

Sanjana Singh

UP Lok Sabha Phase 3 Voting

UP Lok Sabha Phase 3 Voting

UP Lok Sabha Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज यानी 7 मई को उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। तीसरे चरण में यूपी में अब तक सबसे ज्यादा संभल में तो सबसे कम बरेली में हुआ है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, तीसरे चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। इसमें 1,01,44, 345 पुरुष, 87, 69, 696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

यूपी में 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान

आगरा में 25.87 फीसदी मतदान
एटा में 27.17 फीसदी मतदान
आंवला में 25.98 फीसदी मतदान
फतेहपुर सीकरी में 27.63 फीसदी मतदान
फिरोजाबाद में 24.42 फीसदी मतदान
बदायूं में 26.02 फीसदी मतदान
बरेली में 23.60 फीसदी मतदान
मैनपुरी में 25.13 फीसदी मतदान
संभल में 29.55 फीसदी मतदान
हाथरस में 26.05 फीसदी मतदान

लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया, “50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर (10208 मतदेय स्थल) लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जाएगा। इसके अलावा 3503 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। तीसरे चरण में कुल 370 आदर्श मतदेय स्थल, 79 समस्त महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, 39 समस्त युवा कर्मी मतदेय स्थल और 47 समस्त दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 1 करोड़ 87 लाख 8 हजार 616 मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की गई है। 37 लाख 34 हजार 852 वोटर गाइड वितरित की गई हैं। इन जिलों में 12 लाख 45 हजार 216 मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित कराए गए हैं।”

Hindi News/ Agra / यूपी में 11 बजे तक 26.12% मतदान, सबसे ज्यादा संभल तो सबसे कम बरेली में वोटिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो