scriptजब केंद्रीय रेल राज्यमंत्री बोले- लॉ एन्ड आर्डर पर ध्यान दे राज्य सरकार… | Union State Rail Minister Manoj Sinha on Law And Order in UP Agra | Patrika News

जब केंद्रीय रेल राज्यमंत्री बोले- लॉ एन्ड आर्डर पर ध्यान दे राज्य सरकार…

locationआगराPublished: Nov 02, 2018 04:31:40 pm

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आगरा पहुंचे थे।

manoj Sinha

जब केंद्रीय रेल राज्यमंत्री बोले- लॉ एन्ड आर्डर पर ध्यान दे राज्य सरकार…

आगरा। शुक्रवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आगरा पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुए ट्रेन में होने वाली आपराधिक घटनाओं के सवाल पर कहा कि ट्रेन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। ट्रेनों में बड़ी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी कर्मी तैनात हैं। ट्विटर और फोन के जरिए भी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लिया जाता है।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS आगरा-दिल्ली के बीच होगा पहली इंजन रहित ट्रेन 18 का ट्रायल: मनोज सिन्हा

लॉ एण्ड ऑर्डर राज्य सरकार का काम

रेल राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि ट्रेन में हुई आपराधिक घटनाओं के दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे तो इस संबंध में उचित कदण उठा ही रहा है फिर भी लॉ एण्ड ऑर्डर राज्य सरकार का काम है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति राज्य सरकार को देखनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो