scriptशनिवार को यूपी के दो कैबिनेट मंत्री ताजनगरी में, जानिए कार्यक्रम | Shrikant Sharma And Siddharthnath Singh in Agra | Patrika News

शनिवार को यूपी के दो कैबिनेट मंत्री ताजनगरी में, जानिए कार्यक्रम

locationआगराPublished: Mar 15, 2019 06:59:23 pm

शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश सरकार के दो कैबिनट मंत्री आगरा में रहेंगे।

Shrikant Siddharth

शनिवार को यूपी के दो कैबिनेट मंत्री ताजनगरी में, जानिए कार्यक्रम

आगरा। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पदाधिकारियों से लेकर मंत्रियों को भी मैदान में भी उतार दिया है। इसी क्रम में शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश सरकार के दो कैबिनट मंत्री आगरा में रहेंगे।
ये है कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शनिवार को आगरा में रहेंगे। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा खेरागढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम खेरागढ़ के संकल्प मैरिजहोम में आयोजित किया जाएगा। 12 बजे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा संल्प मैरिज होम पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें

आतंकी मसूद को ‘जी’ कहने पर ऊर्जा मंत्री ने राहुल को घेरा, बोले- बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी

वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भाजपा द्वारा आगरा कमिश्नरी के व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम माथुर वैश्य सदन पंचकुइया आगरा पर होना है। सिद्धार्थ नाथ सिंह कार्यक्रम में 11 बजे मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। यहां मुख्य वक्ता के रूप में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा तथा बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी की अध्यक्षता रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो