script

शिवपाल यादव ने दिए गठबंधन के संकेत, सपा-बसपा गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

locationआगराPublished: Feb 09, 2019 04:28:16 pm

Submitted by:

suchita mishra

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भाजपा के साथ गठबंधन करने से साफतौर पर इंकार किया है। वहीं सपा-बसपा गठबंधन को बताया बेमेल।

shivpal

shivpal

फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इशारों ही इशारों में लोकसभा चुनाव में गठबंधन के संकेत दिए हैं। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन से साफ तौर पर इंकार कर दिया। शिवपाल यादव शुक्रवार को एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे उस दौरान उन्होंने पत्रकारों से तमाम मुद्दों पर बातचीत की।
सपा-बसपा गठबंधन पर ये कहा
गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि अब तो हमने पार्टी बना ली है और वो हमेशा रहेगी। अखिलेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर किसी को गठबंधन करना होता तो हमसे करते। शिवपाल ने सपा-बसपा गठबंधन को बेमेल बताया। साथ ही ये भी कहा कि वे भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। शिवपाल यादव के इस बयान के मायने निकाले जा रहे हैं कि वे भविष्य में सपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इस बीच प्रसपा अध्यक्ष ने यूपी के बजट को लेकर योगी सरकार पर सवाल खड़े किए। वहीं फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वे जनता की मांग पर ऐसा कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो