script

Shivpal Yadav ने यहां से घोषित की प्रत्याशी, भाजपा के साथ सपा-बसपा गठबंधन में खलबली !

locationआगराPublished: Jan 21, 2019 06:09:51 pm

भाजपा के साथ सपा और बसपा गठबंधन में खलबली मच गई है।

Shivpal

Shivpal

आगरा। शहर की जानी मानी समाजसेवी मनीषा सिंह को शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने का इशारा मिल गया है। मनीषा सिंह ने फतेहपुरसीकरी लोकसभा से पार्टी को आवेदन भी कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा के साथ सपा और बसपा गठबंधन में खलबली मच गई है।
किया आवेदन
फतेहपुर सीकरी लोकसभा से मनीषा सिंह ने आवेदन किया है। मनीषा सिंह सामाजिक संगठनों से जुड़ी हैं। उनके पति डॉ. अमिताभ चौहान चिकित्सक हैं। आगरा में ठाकुरों की बाईसी की रहने वाली मनीषा सिंह समाजसेवी के रूप में बड़ी पहचान रखती हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी पर यदि उनका चयन होता है, तो सबसे अधिक नुकसान सपा और बसपा गठबंधन को होने वाला है। कहा जाता है कि इस लोकसभा सीट पर ठाकुरों का अच्छी संख्या में मत है। मनीषा सिंह के चुनाव मैदान में आने से बड़ा कास्ट फैक्टर भी यहां देखने को मिलेगा।
मांगे गये आवेदन
शिवपाल यादव की पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा से मनीषा सिंह ने आवेदन किया है। वहीं आगरा लोकसभा से कुछ बड़े नाम सामने आ सकते हैं। सपा-बसपा गठबंधन के लिए शिवपाल यादव की पार्टी मुश्किल खड़ी कर सकती है। प्रसपा के ज्यादातर पदाधिकारी और कार्यकर्ता सपा से ही आए हैं। ऐसे में इससे सपा के ही वोट बैंक में सेंध लगने की आशंका जताई जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने बताया कि जनवरी के अंत तक आवेदन मांगे गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो