script

देव दीपावली से पूर्व यमुना महारानी का होगा दीपदान, जानिए कितने दीपों से

locationआगराPublished: Nov 22, 2018 10:28:58 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

देव दीपावली 23 नवम्बर को है। इससे पूर्व 22 नवम्बर को यमुना महारानी का विशाल दीपदान होने जा रहा है।

deepdan

deepdan

आगरा। देव दीपावली 23 नवम्बर को है। इससे पूर्व 22 नवम्बर को यमुना महारानी का विशाल दीपदान होने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संबद्ध सेवा भरती के कार्यकर्ता यह आयोजन कर रहे हैं। उद्देश्य है यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना और हिन्दू संस्कृति को बचाए रखना।
क्या है कार्यक्रम

22 नवम्बर को कैलाश घाट पर शाम चार बजे से 11111 दीपों से दीपदान कार्यक्रम शुरू होगा। यमुना मैया का अभिषेक और पूजन शाम छह बजे शुरू होगा। यमुना मैया की आरती शाम 6.30 बजे। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
ये हैं अतिथि

सेवा भारती कैलाश नगर के अध्यक्ष और लोकतंत्र सेनानी विजय कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर नवीन जैन करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला मुख्य अतिथि के रूप में मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि देव दीपावली पर्व पर यमुना मैया के विशाल दीपदान कार्यक्रम में भाग लें। कैलाश मंदिर के पीठाधीश्वर महंत निर्मल गिरि, पुजारी अभिषेक गिरि और शिवम गिरि आयोजक हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो