scriptसमाजवादी पार्टी नेताओं के तेवर देख उड़े पुलिस के होश, हुआ कुछ ऐसा…,देखें वीडियो | Samajwadi Party Leader Big announcement against yogi government | Patrika News

समाजवादी पार्टी नेताओं के तेवर देख उड़े पुलिस के होश, हुआ कुछ ऐसा…,देखें वीडियो

locationआगराPublished: Feb 12, 2019 06:35:29 pm

पुलिस की कार्रवाई को लेकर सपाइयों में आक्रोश है।

Samajwadi Party

Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर रोकने पर पूरे प्रदेश में सपाइयों में आक्रोश फैल गया है। धौलपुर हाउस स्थित सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रहीसुद्दीन के नेतृत्व में सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पुतला दहन कर रहे सपाइयों को खदेड़ दिया, इस दौरान पुलिस से समाजवादी नेताओं की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस की कार्रवाई को लेकर सपाइयों में आक्रोश है।
यहां भी हुआ प्रदर्शन
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एयरपोर्ट रोके जाने के विरोध में महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया। फतेहाबाद रोड पर समाजवादियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वाजिद निसार ने कहा कि ये कोशिश है अखिलेश यादव की आवाज युवाओं तक न पहुंचे, लेकिन भाजपा और योगी सरकार इस रणनीति में कभी सफल नहीं होगी।
ये रहे मौजूद
सौरभ गुप्ता,गौरव जैन,किशन यादव,बबलू शरीफ,मशरुर कुरेशी,मनमोहन शर्मा,देवेंद्र राठौर,निर्वेश शर्मा,मुन्ना मेव,लाला भाई,साथ रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो