scriptBIG BREAKING: शहर की पॉश कॉलोनी कमला नगर में बड़ी वारदात, घर में मौजूद लड़की पर हमला, लूटपाट | Robbers attacked on girl up crime news | Patrika News

BIG BREAKING: शहर की पॉश कॉलोनी कमला नगर में बड़ी वारदात, घर में मौजूद लड़की पर हमला, लूटपाट

locationआगराPublished: Nov 16, 2018 03:11:21 pm

कमला नगर के डी ब्लॉक की कोठी नंबर 24 को बदमाशों ने निशाना बनाया।

Robbers

Robbers

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र की पॉश कॉलोनी कमला नगर में दिन दहाड़े बड़ी वारदात हुई। कमला नगर के डी ब्लॉक की कोठी नंबर 24 को बदमाशों ने निशाना बनाया। ये कोठी कोल्ड स्टोरेज स्वामी धर्मेन्द्र शर्मा की है। दिनदहाड़े हुए इस घटना ने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि कोठी में धर्मेन्द्र सिंह की पुत्री अकेली मौजूद थी। उसी दौरान बदमाश आए। कोठी के बाहर रखवाली कर रहे कुत्ते को रोटी डालकर बदमाशों ने कोठी में प्रवेश किया, इसके बाद बदमाशों ने घर की घंटी बजाई। घंटी की आवाज सुनकर कोल्ड स्वामी की पुत्री बाहर आई। तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है युवती को घायल करने के बाद बदमाशों ने लूटपाट की और मौके से फरार हो गए। इस हमले में युवती घायल हो गई है। बता दें कि दो माह पहले ही कोठी नंबर 22 में दिन दहाड़े इसी तरह की वारदात हुई थी। ये कोठी डॉ. वीके गुप्ता की है। डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि इस वारदात के बाद दहशत है। कमला नगर में रहना मुश्किल हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो