scriptराष्ट्रीय लोकदल का ये अभियान योगी आदित्यनाथ के लिए बनेगा मुसीबत | RLD campaign Selfie with gaddha before Loksabha election latest news | Patrika News

राष्ट्रीय लोकदल का ये अभियान योगी आदित्यनाथ के लिए बनेगा मुसीबत

locationआगराPublished: Sep 25, 2018 09:43:52 am

-लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेल्फी विद गड्ढा अभियान शुरू किया जा रहा
-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को सौंपेंगे फोटो

आगरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम जनमानस में सेल्फी का क्रेज बढ़ाया। अब राष्ट्रीय लोकदल ने इसी सेल्फी को हथियार बनाया है। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश में एक ऐसा अभियान चलाने जा रहा है, जो भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। लोकदल का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2019 में यह अभियान हथियार की तरह काम करेगा।
यह भी पढ़ें

आज का राशिफलः तुला राशि के अचानक धनलाभ का योग, जानिए क्या है आपके भाग्य में

सेल्फी विद गड्ढा अभियान

राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में सेल्फी विद गड्ढा अभियान चलेगा। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गड्ढों के साथ सेल्फी लेकर वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजेंगे। फिर इन फोटो की प्रति उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को भेजी जाएगी। सेल्फी विद गड्ढा अभियान उत्तर प्रदेश की हकीकत बताने के लिए काफी होगा।
यह भी पढ़ें

मारपीट की घटना के बाद भाजपा विधायक के भतीजे पर एससी-एसटी एक्ट का केस, तनाव, पुलिस तैनात

RLD Leader Chaudhary Ajit Singh
हर सड़क में गड्ढे

श्री चाहर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार विकास की बात करती है। विकास के लिए सबसे जरूरी सड़कें होती हैं। उत्तर प्रदेश में सड़कों का क्या हाल है, किसी से छिपा नहीं है। गांव से लेकर शहर तक हर सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। हालात इतने खराब हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग तक गड्ढों से कराह रहे हैं। बारिश बीत चुकी है, लेकिन गड्ढे भरने का काम नहीं किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

बीजेपी विधायक के खिलाफ विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

roads
क्या नुकसान है गड्ढों से

उन्होंने बताया कि गड्ढों से उड़ती धूल के कारण प्रदूषण फैलता है। इससे ताजमहल को नुकसान है। बदनाम किए जा रहे हैं उद्योग और सरकार फैला रही है प्रदूषण। गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। अनेक लोगों की मौत हो चुकी है। गड्ढों में फंसकर वाहन खराब हो रहे हैं। आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार कान में रुईं ठूंसकर बैठी हुई है। विकास-विकास का शोर मचाया जा रहा है और सड़कों का हाल देखें तो विनाश हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो