scriptRajsthan Election 2018 Result से पहले सट्टा बाजारा गर्म, जानिए ब्रज में भाजपा और कांग्रेस में से किसका रेट हाई | Rajsthan Election 2018 Result Satta market bets and Rate update | Patrika News

Rajsthan Election 2018 Result से पहले सट्टा बाजारा गर्म, जानिए ब्रज में भाजपा और कांग्रेस में से किसका रेट हाई

locationआगराPublished: Dec 10, 2018 11:33:36 am

Rajsthan Assembly Election 2018 Result से पहले ही सट्टा बाजार गर्म हो गया है। जानिए किस पार्टी का भाव ज्यादा औऱ किसका भाव हुआ कम।

आगरा। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब सरकार किसकी बनेगी इस पर चर्चा हो रही है। बरज के मथुरा, आगरा से राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर और राजाखेड़ा जनपद की सीमा लग रही हैं। इसलिए ब्रज के इन जिलों में राजस्थान चुनाव का सीधा असर देखने को मिलता है। राजस्थान चुनाव परिणाम को लेकर सट्टा बाजारप गर्म है। शहर से लेकर देहात तक सट्टा बाजार में चर्चा है कि राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें

राजस्थान चुनाव 2018 के परिणाम को लेकर ‘धर्मनगरी’ के ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, ये बनेंगे अगले मुख्यमंत्री

चुनाव परिणाम की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है रोमांच बढ़ता जा रहा है। सट्टा बाजार के भाव भी तेज होते जा रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले तक बीजेपी के लिए जीत का मौका बताने वाला सट्टा बाजार अब कांग्रेस के लिए संभावना जता रहा है। राज्य की 199 विधानसभा सीटों का परिणाम 11 दिसबंर को आने वाला है इससे पहले ही चर्चा है कि किसकी सरकार बन रही है।
अब तक भाजपा की सरकार बताने वाले अचानक कांग्रेस की सरकार पर दांव लगा रहे हैं। अचानक भाजपा सरकार के भाव बढ़ रहे हैं। यदि भाजपा पर 10000 रुपए लगे हैं तो इसके बदले 25000 रुपए तक मिलने का दावा हो रहा है। वहीं कांग्रेस सरकार के लिए 10000 रुपए के बदले 15000 रुपए ही रिटर्न है। यानि कि कांग्रेस की सरकार आने की संभावना बढ़ती हुई देखते हुए उसके भाव घट रहे हैं। भाजपा के बढ़ रहे हैं। कुल मिलाकर इस समय ब्रज में सटोरियों के लिए कांग्रेस फेवरेट है। सट्टा बाजार में कांग्रेस की 120 से अधिक सीटों का अनुमान है। हालांकि 11 तारीख को ही पता लगेगा कि आखिर सरकार किसकी बनेगी और सट्टा बाजार या तमाम अनुमान कितने सही निकले या गलत।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो