scriptप्रवीण तोगड़िया ने नरेन्द्र मोदी पर लगाया अब तक का सबसे बड़ा सनसनीखेज आरोप | Pravin togadiya statement on Prime minister narendra modi latest news | Patrika News

प्रवीण तोगड़िया ने नरेन्द्र मोदी पर लगाया अब तक का सबसे बड़ा सनसनीखेज आरोप

locationआगराPublished: Sep 22, 2018 09:39:04 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने सूरसदन सभागार में हुए कार्यक्रम में कहा- मोदी जी नौ हजार केस वापस लेकर पत्थरबाजों के भाईजान बन गए हैं।

प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया

आगरा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। 21 अक्टूबर को अयोध्या कूच का निमंत्रण देने आए तोगड़िया ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का मुसलमानों से आंतरिक समझौता हो गया है। इसका कारण यह है कि भारत का कोई प्रधानमंत्री पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के यहां बिना निमंत्रण के नहीं गया, लेकिन मोदीजी गए थे। आज तक किसी भी सरकार ने सेना पर पत्थर मारने वालों के केस वापस नहीं लिए, लेकिन मोदी जी नौ हजार केस वापस लेकर सेना पर पत्थर मारने वालों के भाईजान बन गए। आपको मंदिर भेजा था, लेकिन चले गए मस्जिद। चार साल से रामलला के दर्शन करने का समय नहीं है। प्रवीण तोगड़िया से मिलने का समय नहीं है क्योंकि यह हिन्दुओं का नेता है। मोदी जी ने मुसलमानों से आतंरिक समझौता कर लिया है, इसलिए मस्जिद जाते हैं। तभी तो कहते हैं कि मुसलमानों के बिना हिन्दुत्व अधूरा है।
कांग्रेसयुक्त भाजपा बना डाला

सूरसदन सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रवीण तोगड़िया ने नारे लगवाए- सौगंध राम की खाते हैं- मंदिर भव्य बनाएंगे। हमें चाहिए रोजगार। चलो अयोध्या। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया है। कांग्रेसी रीता बहुगुणा को सम्मानित किया। कार्य करने वाला भाजपा कार्यकर्ता रो रहा है। कांग्रेसमुक्त भारत बनाया, लेकिन कांग्रेसयुक्त भाजपा बना डाला। हमको लगा था कि 56 इंच की छाती वाला आएगा, सेना पर पत्थर मारने वालों पर कारपेट बमबारी करेगा। पाकिस्तान का झंडा कश्मीर में दिखाई नहीं देगा। कुछ भी नहीं हुआ।
praveen togadiya
राम मंदिर के साथ रोजगार चाहिए

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत में 19 करोड़ लोग भूखे सो जाते हैं। शिक्षा का व्यापारीकरण कर दिया। सरस्वती मां को बेच डाला। 1975 में डॉक्टर बनने के लिए एक महीने की फीस थी 25 रुपया। वर्ष में 300 रुपये भरकर एमबीबीएस डॉक्टर बनता था। आज डॉक्टर बनने के लिए एक करोड़ रुपया चाहिए। अब रोजगार कहां है? 4.22 लाख ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। कुल 10 करोड़ बेरोजगार हैं। रेलवे में एक लाख लोगों की जगह के लिए प्रार्थनापत्र मांगे गए। एक करोड़ लोगों ने आवेदन किया। यह देश बेरोजगार युवाओं का देश बन गया। सत्ता में बैठने वालों को अम्बानी, माल्या और नीरव मोदी की चिन्ता है, आपके रोजगार की चिन्ता नहीं है। केन्द्र और राज्य सरकार में 24 लाख नौकरियों की जगह खाली है। मोदी ने चार साल में रोजगार दिलाया क्या? 24 लाख लोगों को रोजगार दिलाने के लिए मेरे साथ संघर्ष करने के लिए तैयार हो जाओगे क्या? हमें अयोध्या में राम का मंदिर और 10 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार भी चाहिए।
यह भी पढ़ें

ताजिया जुलूस के विरोध पर भाजपा विधायक पर बलवे के मुकदमे, कहा- इतनी बर्बरता तो अंग्रेजों ने भी नहीं की

डॉ. प्रवीण तोगड़िया
जीएसटी और नोटबंदी से उद्योगों की कमर तोड़ दी

उन्होंने कहा कि 55 करोड रोजगार में तीन करोड़ रोजगार सरकार देती है। 25 करोड़ रोजगार खेती में है। 25 करोड़ रोजगार व्यापार में है। आज मोदी जी की नजरों में व्यापारी चोर हो गया। जो व्यापारी टैक्स देता है, वह भारत में गुनहगार बन गया। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार की कमर ही नहीं तोड़ी, लाखों लोगों को रोजगार छीन लिया। टाटा-बिरला पर 28 फीसदी और लघु उद्योग पर 5 फीसदी टैक्स था। जीएसटी के बाद लघु उद्योग पर भी 28 फीसदी टैक्स हो गया। लाखों लघु उद्योग बंद हो गए। मोदी ने अमेरिकन कंपनी को अपना माल बेचने के लिए आमंत्रित किया है। इससे छह करोड़ दुकानें बंद हो जाएँगी। 10 करोड़ का रोजगार बंद हो जाएगा। हमें चाहिए समृद्धि। युवाओं को रोजगार।
यह भी पढ़ें

राम मंदिर निर्माण पर प्रवीण तोगड़िया का पीएम मोदी से बड़ा सवाल, देखें वीडियो

Praveen Togadia
किसान कर रहे आत्महत्या

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कर्ज के कराण तीन लाख 10 हजार किसानों ने आत्महत्या की। किसानों ने फसल पर लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मांगा था, लेकिन नहीं दिया। गरीबी मुक्त भारत, शिक्षायुक्त बच्चे, रोजगार युक्त युवा, कर्जमुक्त किसान, अयोध्या में राम का मंदिर चाहिए। हमें चार साल पहले लगा कि हमारी सरकार आई है, लेकिन कुछ भी पूरा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें

पीएम मोदी और आरएसएस पर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, बोले अयोध्या भेजा था, लेकिन मोहब्बत करने लगे मस्जिद से

Praveen Togadia
राम मंदिर पर क्या कहा

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जब भाजपा ऑक्सीजन पर आ गई तो राम की याद आय़ा। कहा कि राम मंदिर सोमनाथ की तर्ज पर बनाएंगे। सोमनाथ का मंदिर बनाने के लिए संसद में कानून बनाया गया था। आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा निकाली। तब भी तो मामला कोर्ट में था। आडवाणी के रथ पर नरेन्द्र मोदी चढ़ बैठे। गोडसे मंदिर बनाना था तो आडवाणी की रथयात्रा पर चढ़ने में शर्म नहीं आई। गोडसे मंदिर बनाना था तो कोठारी बंधु मरते क्या? गोधरा में 58 बंधु मरते क्या? सरकार आ गई तो एससी-एसटी कानून बना रहे हैं। मोदी कहते हैं कि एससी-एसटी पर कोर्ट नहीं, संसद निर्णय करेगा। राम मंदिर की बात आई तो कहते हैं कि कोर्ट निर्णय़ करेगा। हिन्दुओं के साथ ये विश्वासघात है या नहीं? वादा किया था कि बहुमत आन के बाद राम मंदिर के लिए कानून बनाएंगे। अखिल ब्रह्मांड के नायक के लिए कानून क्यों नहीं बनाया? प्रधानमंत्री आवास योजना में ही राम को घर दे देते।

ट्रेंडिंग वीडियो