scriptप्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर बड़ी खबर, इस प्रस्ताव के बाद शिवपाल करेंगे बड़ा ऐलान | Pragatisheel samajwadi party national convention latest news | Patrika News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर बड़ी खबर, इस प्रस्ताव के बाद शिवपाल करेंगे बड़ा ऐलान

locationआगराPublished: Nov 03, 2018 07:47:26 pm

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की आज लखनऊ में हुई पहली बैठक में हुए कई अहम निर्णय।

Shivpal

Shivpal

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की आज पहली बैठक लखनऊ में स्थित लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर नए आवंटित कार्यालय पर संपन्न हुई। इस बैठक में सभी जनपदों के व महानगरों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने सभी अध्यक्षों से कहा कि गांव देहात से शहर तक सभी वर्ग परेशान है, हमें उनकी आवाज़ बनना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई, जिसमें आगरा में पहला राष्ट्रीय अधिवेशन कराए जाने का प्रस्ताव मिला।
यहां विशाल रैली
9 दिसंबर को रमाबाई मैदान लखनऊ में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही साथ सदस्यता अभियान भी चलना है तथा बूथ कमेटी का गठन करते हुए ब्लॉक लेवल से ग्राम पंचायत तक समितियों का गठन करना है। रैली से पहले पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन भी प्रस्तावित है। आगरा जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध किया है कि समाजवादियों के लिए आगरा हमेशा से मुफीद रहा है, इसलिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में ही किया जाए। बैठक में आगरा से जिलाध्यक्ष यशपाल राणा महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक रैना धारा सिंह यादव, रिंकू यादव, राजेश चौधरी, पूरन चंद कुशवाह आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो