script

मासूम को दी किसी दरिंदे ने दर्दनाक मौत, खुली थी शर्ट और पेंट…

locationआगराPublished: Apr 19, 2018 06:50:15 pm

पुलिस ने मासूम की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

Painful death

Painful death

आगरा। मासूम को किसी दरिंदे ने दर्दनाक मौत दी। उसका शव यमुना किनारे पड़ा मिला। उसकी शर्ट के बटन खुले थे और पेंट भी आधा उतरा हुआ था। लोगों ने जब मासूम के शव को देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यहां का मामला
थाना छत्ता क्षेत्र में यमुना किनारे एक बच्चे का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने जब चादर में लिपटे इस बच्चे के शव को देखा, तो सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना छत्ता पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चे की शर्ट के बटन खुले हुए थे, वहीं पेंट भी आधा उतरा हुआ था। मौके से बच्चे की मौत से संबंधित कुछ भी सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बच्चे की शिनाख्त के भी प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। आस पास झुग्गी झौंपड़ी में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष छत्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पहला प्रयास ये है कि बच्चे की शिनाख्त हो जाए। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्चे की मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि जहां बच्चे का शव मिला है, वहां पर लोगों का आना जाना बहुत कम है। आस पास कुछ झुग्गी झौंपड़ियों में लोग रहते हैं, लेकिन उनसे भी इस बच्चे के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो