script

पूरे विश्व से जुटे न्यूरोसर्जन ने बताया कि भारत में किस तरह लगेगी एक्सीडेंट पर ब्रेक

locationआगराPublished: Aug 23, 2019 07:42:12 pm

ताजमहल के शहर आगरा से अब पूरे भारत के लिए ये रणनीति बनेगी कि किस प्रकार देश में होने वाले एक्सीडेंट पर ब्रेक लगाई जाए।

पूरे विश्व से जुटे न्यूरोसर्जन ने बताया कि भारत में किस तरह लगेगी एक्सीडेंट पर ब्रेक

पूरे विश्व से जुटे न्यूरोसर्जन ने बताया कि भारत में किस तरह लगेगी एक्सीडेंट पर ब्रेक

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा से अब पूरे भारत के लिए ये रणनीति बनेगी कि किस प्रकार देश में होने वाले एक्सीडेंट पर ब्रेक लगाई जाए। न्यूरोट्रोमा सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. सुमित सिन्हा ने बताया कि देश में हर मिनट एक सड़क दुर्घटना होती है। इस पर पूरे विश्व से जुटे चिकित्सक मंथन कर रहे हैं। कुछ ऐसे राष्ट्रों से भी चिकित्सक इस कॉन्फेंस में आए हैं, जहां एक्सीडेंट शून्य हैं, उनसे भी सुझाव लिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें – एक महिला के दो पति, फिर पुलिस ने निकाला ऐसा तरीका, कुछ ही देर में हो गया दूध का दूध और पानी का पानी

हर चार मिनट पर एक मौत
न्यूरोट्रोमा सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. सुमित सिन्हा ने बताया कि हर चार मिनट में एक मौत हो जाती है। सालाना करीब 1.50 लाख लोग सड़क हादसों का शिकार होते हैं। सड़क दुर्घटनाओं का यह आंकडा दुनिया में सबसे बड़ा है। देश इस बड़ी चुनौती से कैसे निपटेगा। इसे लेकर पूरी दुनिया में मंथन चल रहा है। सम्मेलन में तमाम डाॅक्टर ऐसे राष्ट्रों से आए हैं, जहां सड़क दुर्घटनाएं शून्य हैं।
ये भी पढ़ें – न्यूरोट्रॉमा का इलाज अब अनुभव नहीं, गाइडलाइन के आधार पर करेंगे चिकित्सक

सड़क सुरक्षा नीति में होती इनकी भूमिका
बताया गया कि ये ऐसे चिकित्सक हैं जो अपने देशों में सड़क सुरक्षा नीति के निर्माण में भी भूमिका निभाते हैं। भारत के डाॅक्टर या यूं कहें कि न्यूरोट्रॉमा सोसायटी ऑफ इंडिया इनके साथ तकनीक का आदान-प्रदान कर रही है। सम्मेलन में यह डाॅक्टर जानकारी दे रहे हैं कि भारत में आप किन प्रयोगों से दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं। इसका लाभ देश को मिलेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो