script16 october राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज बाल साहित्य, काव्य गोष्ठी, हिन्दी पर चर्चा, रात्रि में मुशायरा, पढ़िए पूरी जानकारी | National book fair at agra college sports ground 16 october today prog | Patrika News

16 october राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज बाल साहित्य, काव्य गोष्ठी, हिन्दी पर चर्चा, रात्रि में मुशायरा, पढ़िए पूरी जानकारी

locationआगराPublished: Oct 16, 2019 10:41:04 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

आगरा कॉलेज खेल मैदान पर चल रहा आगरा साहित्य उत्सव 2019 एवं राष्ट्रीय पुस्क मेला

Women

Women

आगरा। आगरा कॉलेज खेल मैदान पर आगरा साहित्य उत्सव 2019 एवं राष्ट्रीय पुस्क मेला चल रहा है। पुस्तक मेला में करीब 3 लाख किताबें हैं। यहां साहित्य और पुस्तक प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है। पुस्तक मेला पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहता है। हर दिन चार कार्यक्रम हो रहे हैं। आइए जानते हैं 16 अक्टूबर 2019 को कौन-कौन से कार्यक्रम हैं।
यह भी पढ़ें

लड़की होना कोई गुनाह नहीं, कोई गलत बोले तो करें विरोध

11 बजे से

प्रख्यात साहित्यकार द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी को समर्पित बाल साहित्य की सामाजिक परिवर्तन और विकास में भूमिका विषयक संगोष्ठी होगी। गोष्ठी को नई दिल्ली के डॉ. ओम निश्चल, लखनऊ के डॉ. सुरेन्द्र विक्रम, डॉ. शशि गोयल, डॉ. विनोद कुमार माहेश्वरी, डॉ. स्वर्ण ज्योति (पुडुचेरी), डॉ. गीता यादवेन्दु, डॉ. अरुणा गुप्ता संबोधित करेंगे। समय है 11 से दो बजे तक।
यह भी पढ़ें

अंग्रेजों और देशद्रोहियों ने विकृत किया भारत का गौरवशाली इतिहास

Rajendra milan
दो बजे से

अपराह्न दो बजे से आगरा महानगर लेखिका समिति की काव्य गोष्ठी होगी। समय है दो से चार बजे तक।
4.30 बजे से

वर्तमान परिवेश में हिन्दी की दशा और दिशा विषयक संगोष्ठी होगी। इसे राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव, संपादक शैलेन्द्र जैन, शिक्षाविद डॉ. महेश भार्गव, साहित्यकार डॉ. पुष्पा विसेन, साहित्यकार डॉ. शशांक प्रभाकर और श्रीमती विजया तिवारी संबोधित करेंगे। समय है शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक।
यह भी पढ़ें

छात्र निकले सड़कों पर, कपड़े के थैले बांटकर पॉलीथिन का किया विरोध

National book fair in agra
शाम सात बजे से

राष्ट्रीय एकता और अखंडता को समर्पित मुशायरा होगा। अतिथि के रूप में पार्क एक्सपोर्ट्स के नजीर अहमद, एलर्ट सोल्स के चन्द्रमोहन सचदेवा और उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक गुलाम मोहम्मद अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। हसीब सोज, बदायूं, मंसूर उस्मानी, मुरादाबाद, ताहिर फ़राज़, रामपुर, अकील नूमानी, बरेली, मंगल नसीम, दिल्ली, डॉ. अशोक रावत, आगरा, वाहिद अली, लखनऊ, शाहिदा कुरैशी, ग्वालियर, विपिन चौहान मन, आगरा कलाम पेश करेंगे। समय से सात से रात्रि 10 बजे तक। राष्ट्रीय पुस्तक मेला के मुख्य संयोजक डॉ. अमी आधार निडर, संयोजक डॉ. नीतू चौधरी, संयोजक दीपक सरीन, संयोजक अरविन्द सिंह ने जनता से आग्रह किया है कि पुस्तक मेला में आकर साहित्यिक अभिरुचि का परिचय दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो