scriptराष्ट्रीय पुस्तक मेला में गूंजे करवा चौथ व दीवाली के मंगल गीत | National book fair at Agra college ground Kavi sammelan on Karwa chaut | Patrika News

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में गूंजे करवा चौथ व दीवाली के मंगल गीत

locationआगराPublished: Oct 17, 2019 01:25:34 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

-आगरा महानगर लेखिक समिति ने आयोजित की काव्य गोष्ठी
-डॉ. शशि तिवारी ने किया शुभारंभ, उन्हें सम्मानित भी किया गया

Kavi sammelan

Kavi sammelan,Kavi sammelan,Kavi sammelan

आगरा। साहित्य उत्सव एवं राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आगरा महानगर लेखिका समिति ने काव्य गोष्ठी आयोजित की। इसमें करवा चौथ व दीपावली के मंगल गीत गूंजे। काव्य गोष्ठी का विषय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, करवा चौथ एवं दीवाली था।
तुम हृदय के दरबार में आए, उजेरा हो गया..

कार्यक्रम का शुभारम्भ कवयित्री डॉ. शशि तिवारी ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्हें शॉल पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान सम्मानित भी किया गया। डॉ. शशि तिवारी ने कहा तुम हृदय के दरबार में आए, उजेरा हो गया…, पुष्पा सिंह ने एक दीपक और जले, प्रेम प्रीत, प्यार का…, शैलजा अग्रवाल ने आपके प्यार का है असर, यूं झुकी जा रही नजर… पक्तियां प्रस्तुत कीं। संचालन डॉ. मधु भारद्वाज ने किया।
Kavi sammelan
इन्होंने भी किया काव्यपाठ

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सुषमा सिंह, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. शैलबाला अग्रवाल, डॉ. शशि गोयल, डॉ. अरुणा गुप्ता, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, किरण शर्मा, विजय तिवारी, संगीता अग्रवाल, डॉ. प्रभा गुप्ता, डॉ. पारुल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मधु भदौरिया सभी आगरा महानगर लेखा समिति की सदस्या उपस्थित थीं। इन सबने काव्यपाठ भी किया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो