scriptBIG NEWS: ओलावृष्टि ने कर दिये किसान बर्बाद, मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद उड़े होश | Mausam Vibhag weather Forecast thunderstorm Hail alert Big news | Patrika News

BIG NEWS: ओलावृष्टि ने कर दिये किसान बर्बाद, मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद उड़े होश

locationआगराPublished: Feb 14, 2019 05:33:12 pm

मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे आसमान में बादल छाये रहेंगे।

thunderstorm

thunderstorm

आगरा। ओलावृष्टि ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। गुरुवार सुबह हुई ओलावृष्टि ने किसानों पर ऐसी मार मारी की वो उठ नहीं पाए। कुदरत ने उनकी एक साल की मेहनत पर पानी फेर दिया। सरसों, गेंहू और सब्जीयों पर ओलावृष्टि का काफी प्रभाव पड़ा। सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल पर हुआ है। सरसों पर आई फलियां पूरी तरह से फट गईं।
लम्बे समय बाद हुई ऐसी ओलावृष्टि
बाह और पिनाहट क्षेत्र में हुई ओलों की बारिश किसानों पर किसी आफत से कम नहीं थी। किसानों का कहना है कि ऐसी बारिश उन्होंने लम्बे समय बाद देखी है। आसमान से गिरे बर्फ के गोले मानों उनके दिल पर चोट कर रहे थें ये ओले देख किसानों की आह निकल रही थी।

मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे आसमान में बादल छाये रहेंगे। इसके साथ ही बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। तेज हवायें सर्दी बढ़ाएंगी। वहीं शनिवार को दिन सामान्य रह सकता है, लेकिन रविवार को फिर से बारिश हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो