scriptBreaking हाईवे पर धारदार हाथियार से हॉस्टल संचालक की काटी गर्दन | Man Cuts Off Hostel operators Head on Agra Jaipur Highway | Patrika News
आगरा

Breaking हाईवे पर धारदार हाथियार से हॉस्टल संचालक की काटी गर्दन

वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया, हमलावर फरार है।

आगराFeb 22, 2019 / 09:19 pm

अमित शर्मा

Cut Off

Breaking हाईवे पर धारदार हाथियार से हॉस्टल संचालक की काटी गर्दन

आगरा। आगरा जयपुर हाईवे पर शुक्रवार रात को एक व्यक्ति ने हॉस्टल संचालक की जान से मारने के लिए धारदार हथियार से गर्दन काट दी। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगो की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है।
ये है घटना

थाना अछनेरा के गांव छह पोखर निवासी रनवीर सिंह 50 वर्ष पुत्र भगवान सिंह राजस्थान के जिला सीकर में हॉस्टल चलाता है। वह कुछ दिन पहले अपने घर आ गया था। शुक्रवार शाम सात बजे वह कस्बा अछनेरा में काम से आया था। तभी उसे कस्बा निवासी खेंचू पुत्र महेन्द्र सिंह अपनी बाइक पर बैठा लिया। वह उसे लेकर न्यू दक्षिणी बाइपास रोड पर आ गया। वह रात आठ बजे बाइपास के पुल के नीचे आगरा जयपुर पर स्थित गांव महुअर पर आ गए। पुल के नीचे कोई नहीं था। इसी दौरान खेंचू ने अपने पास से धारदार हथियार निकाल कर रनवीर की गर्दन पर जान से मारने की नीयत से प्रहार कर दिया। इससे उसके होश उड़ गए।
धारदार हाथियार से काटी गर्दन

वह अपने आप को बचाने के लिए वहां से भागने लगा। तभी खेंचू ने उसे पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद उसने धारदार हथियार से रनवीर की गर्दन तथा हाथ पर कई बार प्रहार किया। इस पर उसने शोर मचा दिया। खेंचू मौके से भाग गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हाईवे पर व्यक्ति की गर्दन काटे जाने की खबर से पुलिस के होश उड़ गए। घटनास्थल पर किरावली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसएन भेज दिया।
ये बोली पुलिस

एस ओ अछनेरा ने बताया है कि घायल का इलाज चल रहा है। धारदार हाथियार से प्रहार होने से गर्दन ज्यादा कट गई है। घायल ने पुलिस को बयान दे दिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाही करेगी।

Home / Agra / Breaking हाईवे पर धारदार हाथियार से हॉस्टल संचालक की काटी गर्दन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो