scriptइस पेड़ में होता है भगवान गणपति का निवास, घर में लगाने से जटिल परेशानियां भी हो जाती हैं दूर | lord ganesh live in aak tree which removes tona totka effect | Patrika News

इस पेड़ में होता है भगवान गणपति का निवास, घर में लगाने से जटिल परेशानियां भी हो जाती हैं दूर

locationआगराPublished: Mar 14, 2019 01:53:30 pm

Submitted by:

suchita mishra

भोलेनाथ को अति प्रिय है आक का पेड़। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यदि शुभ मुहूर्त में इसे घर में लगाया जाए तो ये काफी समस्याओं का अंत कर देता है।

मदार के पेड़ के बारे में आपने सुना होगा। आम भाषा में इसे आक या अकउआ नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस पेड़ में गणपति का निवास होता है और ये महादेव को अति प्रिय है। बंजर भूमि में उगने वाला ये पेड़ काफी गर्म तासीर का होता है। इसका विषाक्त दूध होता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि यदि शुभ मुहूर्त में इसे घर में लगाया जाए तो ये काफी समस्याओं का अंत कर देता है।
टोने टोटके को बेअसर कर देता
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि घर की रक्षा के लिए श्वेत फूलों वाला आक या मदार का पौधा रविपुष्य योग में घर के दरवाजे पर लगाएं। जब-तक यह पौधा घर में रहेगा, तब तक घर में किसी भी तरह की व्याधि, नजर-टोना, टोटका, तन्त्र-मन्त्र के दुष्प्रभाव और अवांछित तत्व व बुरी आत्माओं, दुर्भागय और दुष्ट-ग्रहों की वृद्धि का प्रभाव परिवार पर नहीं पड़ेगा।
संतान सुख देने वाला
जो महिला संतान सुख से वंचित हो वो रविवार को पुष्य नक्षत्र में मदार की जड़ को स्त्री अपनी कमर में बांध ले तो उसे सन्तान का सुख अवश्य मिलता है।
बुरी नजर से बचाव करता
छोटे बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए उसके गले में सफेद आक के फूलों की माला पहना दें। इससे उपरी टोने-टोटके का भी प्रभाव बच्चे पर नहीं पड़ता है।
तंत्र मंत्र के प्रभाव क्षीण करता
यदि किसी व्यक्ति पर तान्त्रिक अभिकर्म किया हुआ है तो मदार का एक टुकड़ा अभिमन्त्रित करके कमर में बांधने से तान्त्रिक क्रिया निष्फल हो जाती है।

सौभाग्य वर्धक
सौभाग्य वृद्धि के लिए इसकी जड़ को अभिमन्त्रित करके दायीं भुजा पर बांधने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ में अगर गणेश जी का सौभाग्य वर्धक स्त्रोत का जाप किया जाए तो अत्यन्त लाभ होता है।

ट्रेंडिंग वीडियो