scriptराजनाथ सिंह ने ठाकुरों की बाईसी को प्रभावित करने का फिर किया प्रयास, देखें वीडियो | Lok sabha election Rajnath singh public meeting in agra constituency | Patrika News

राजनाथ सिंह ने ठाकुरों की बाईसी को प्रभावित करने का फिर किया प्रयास, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Apr 14, 2019 07:04:37 pm

शीश नवाकर प्रणाम करते हुए कहा- बघेल जीते तो इस क्षेत्र के लोगों का मस्तक ऊंचा होगा।

Rajnath Singh

Rajnath singh

आगरा। भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आंवलखेड़ा और खेरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। आंवलखेड़ा में उन्होंने कहा- विधानसभा चुनाव 2017 में राम प्रताप सिंह चौहान को जिताने की अपील की थी और उन्हीं को जीत मिली। इसके लिये आपको शीश नवाकर प्रणाम करता हूं। इस बार आगरा लोकसभा से चुनाव मैदान में उतरे प्रो. एसपी सिंह बघेल के लिए आया हूं। एसपी सिंह बघेल को जीत मिली, तो इस क्षेत्र के लोगों का मस्तक ऊंचा होगा। इस तरह राजनाथ सिंह ने ठाकुरों की बाईसी को एक बार फिर प्रभावित करने का प्रयास किया। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में बाईसी का वोट चुनाव को प्रभावित करता है।
बेमेल सपा, बसपा गठबंधन
राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन बेमेल है। सपा और बसपा की सरकार बनेगी कैसे। उन्होंने कहा कि जब यूपी के वे मुख्यमंत्री थे, उसके बाद सपा और बसपा की सरकार बनीं। 15 वर्षों से भाजपा को शासन नहीं मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंधी में सभी तिनके की तरह उड़ न जाएंगे, इसलिये गठबंधन बनाया गया है। समाजवादी पार्टी ने पहले राहुल गांधी के साथ मिलाया और गली-गली घूमे, फिर भी भाजपा को बहुमत मिला। आज सपा और बसपा को यही डर है कि कहीं मोदी दोबारा न आ जाएं, इसलिये मोदी रोको अभियान के तहत गठबंधन हुआ है।
अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही
राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुये उनके नाम की घोषणा की थी और वहीं आज प्रधानमंत्री हैं। यह मोदी का करिश्माई नेतृत्व है। भारत को गरीब लोगों का देश कहा जाता था, लेकिन भारत की अर्थ व्यवस्था आज तेजी से आगे बढ़ रही है। जो भारत दुनिया के 9 वें स्थान पर खड़ा था वह 6वें पर पहुंच गया और इस बार पांचवें स्थान पर आ गया। अगर भारत इसी तरह से आगे बढ़ा तो भारत 2030 तक टाप थ्री देशों में शामिल हो जायेगा। अमेरिका, चीन या रूस में से एक को पीछे कर देगा।
दिल्ली से चला पूरा पैसा खातों में
राजनाथ सिंह ने कहा कि 55 साल कांग्रेस की सरकार रही है, लेकिन 55 महीनों में ही मोदी सरकार ने लोगों के खाते खुलवा दिये। किसी ने सोचा भी नहीं था, कि ये इतनी जल्दी कैसे संभव होगा, लेकिन आज सारी पेंशन इन्हीं खातों में आ रही है। दिल्ली से चला पूरा पैसा खातों में पहुंच जाता है।
कांग्रेस पर निशाना
जवाहर लाल नेहरू, इन्दिरा गान्धी, राजीव गान्धी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया और वही नारा राहुल दे रहे है। जब देश कांग्रेस मुक्त हो जायेगा तो अपने आप गरीबी मुक्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने किसी पर आक्रमण नहीं किया। भारत कभी किसी को छेड़ता नहीं और कोई भारत को छेड़ेगा, तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं। पाकिस्तान परेशान है, इसमें कुछ गलत नहीं, लेकिन विपक्ष क्यों परेशान है।
मोदी की जयकार क्यों नहीं
इन्दिरा गान्धी की अटल जी ने तारीफ की। अटल जी का दिल बड़ा था। भाजपा के लोगों ने अटल जी का विरोध किया। 1971 में पाकिस्तान को धूल चटाने पर इन्दिरा गान्धी की जय जयकार हो सकती है, तो क्या मोदी की नहीं हो सकती। कांग्रेस ने राष्ट्रद्रोह के कानून को हटाने की बात कहीं है, इसलिये मैंने कहा हम इसे और मजबूत बनायेंगे। कांग्रेस की बुद्धि मारी गई है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो