script

Loksabha Election 2019: UP के दूसरे चरण में ब्रज की इन सीटों पर फिल्मी सितारों के साथ जानिये कौन से बड़े नेताओं की किस्मत का होगा फैसला

locationआगराPublished: Apr 17, 2019 08:00:17 pm

निष्पक्ष चुनाव सम्मपन कराने के लिये एटा और अलीगढ़ में गोली मारने के आदेश

Lok Sabha Election 2019

Lok Sabha Election 2019

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल सुबह सात बजे से शुरू हो जायेगा। ब्रज की आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिये पुलिस, पीएसी, पैरा मिलट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। ब्रज की ये सीटें इसलिये भी खास हैं, क्योंकि बॉलीवुड के सितारे राज बब्बर की फतेहपुर सीकरी और हेमा मालिनी की मथुरा से प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। प्रशासन भी बेहद सतर्क है, सबसे बड़ी चुनौती एटा और अलीगढ़ को लेकर है, दोनों ही जगह गड़बड़ी करने वालों को सीधे गोली मारने के आदेश जारी किये गये हैं।
Lok Sabha <a  href=
election 2019″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/17/dsc_4338_4442181-m.jpg”>
IMAGE CREDIT: Manoj aligarhi
पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना
18 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के लिये आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस में पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिये रवाना की गईं। आगरा की बात करें, तो एनएच टू स्थित हाईवे पर मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया। करीब 30 हजार कर्मचारी और 5 हजार से अधिक वाहनों की भीड़ के कारण यहां पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। ऐसा ही हाल अलीगढ़ के प्रदर्शनी मैदान का दिखा। मथुरा और हाथरस में भी पोलिंग पार्टियों को शाम चार बजे तक मतदान केन्द्रों की ओर रवाना कर दिया गया।
सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान
दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जायेगा, इससे पहले आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए एक घंटा पूर्व मतदान कार्मिकों द्वारा सभी मतदेय स्थलों पर सुबह 6 बजे से मॉक पोल किया जाएगा। इस दौरान पोलिंग एजेंट का मतदान स्थल पर रहना आवश्यक है। मॉक पोल के बाद ठीक सात बजे मतदान शुरू हो जायेगा। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी के अतरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के अतरिक्त इंतजाम रहेंगे। आगरा की बात करें, तो यहां करीब 654 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं।
यहां पर प्रशासन की परीक्षा
ब्रज की पांच सीटों में से आगरा लोकसभा की विधानसभा जलेसर और अलीगढ़ में चुनाव प्रशासन के लिये किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। यहां हिंसा की आशंका के चलते जिलाधिकारी एटा और जिलाधिकारी अलीगढ़ ने आदेश दिया है, कि यदि कोई ईवीएम को क्षति पहुंचाने का प्रयास करता है, या फिर मतदान के दौरान व्यवधान पैदा करता है, तो उसमें सीधे गोली मार दी जाए।
आगरा और सीकरी
आगरा और सीकरी लोकसभा क्षेत्र के 4145 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 2028 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र का एक विधानसभा क्षेत्र (जलेसर) एटा जिले में है।आगरा जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3778 बूथों के लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां भेजी गई हैं। इसके साथ ही 380 बूथों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है।
प्रमुख प्रत्याशी
आगरा
1.प्रो. एसपी सिंह बघेल- भाजपा
2.मनोज सोनी- बसपा (गठबंधन)
3.प्रीता हरित- कांग्रेस

फतेहपुर सीकरी
1.राजकुमार चाहर- भाजपा
2.राज बब्बर- कांग्रेस
3.श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित- बसपा (गठबंधन)

अलीगढ़
1.सतीश कुमार गौतम- भाजपा
2.अजीत बालियान- बसपा (गठबंधन)
3.चौधरी बृजेन्द्र सिंह- कांग्रेस
हाथरस
1- राजवीर सिंह दिलेर -भाजपा
2- रामजीलाल सुमन – सपा (गठबंधन)
3- त्रिलोकी राम दिवाकर – कांग्रेस

मथुरा
1.हेमा मालिनी – भाजपा
2. कुंवर नरेन्द्र सिंह- रालोद (गठबंधनन)
3. महेश पाठक- कांग्रेस

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

ट्रेंडिंग वीडियो