script

आगरा जनपद में 135 टेबिल पर होगी दोनों लोकसभा सीट के मतों की गिनती

locationआगराPublished: Apr 24, 2019 06:39:14 pm

मतगणना की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा प्रशासन। आगरा उत्तर विधानसभा सीट के लिए अलग से बनेगा मतगणना पांडाल। सबसे पहले फतेहबाद और सबसे बाद में संपन्न होगी आगरा कैंट के मतों की गिनती।

आगरा। प्रशासन ने 23 मई को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरु कर दिया है। हर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना पांडाल में 15 टेबिल लगायीं जाएंगी। जिसमें 14 टेबिल पर मतों की गिनती होगी जबकि एक टेबिल एआरओ की होगी।
जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरु कर दिया है। जनपद की दोनों सीटों की मतगणना के लिए दो पांडाल लगाए जाएंगे। फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट के मतों की गिनती के पांडाल में विधानसभावार मतों की गिनती होगी। हर विधानसभा में 14 गणना टेबिल और एक टेबिल एआरओ की होगी। हर गणना टेबिल पर तीन मतगणना कर्मी तैनात रहेंगे। दो शिफ्ट में मतों की गिनती करायी जाएगी। फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर 75 टेबिल मतगणना के लिए लगायीं जाएंगी। वहीं आगरा लोकसभा सीट की चार विधानसभा सीटों के पांडाल में मतगणना के लिए 60 टेबिल लगायीं जाएंगी। जलेसर विधानसभा सीट के मतों की गिनती एटा जनपद में होगी। हर लोकसभा सीट के पांच बूथों के मतों की गिनती का मिलान वीवीपैट की पर्ची से किया जाएगा। ये मिलान गणना पांडाल में मौजूद प्रेक्षक इस किसी भी बूथ पर रैण्डम कर सकते हैं।
14 ईवीएम की गिनती एक साथ

आगरा जनपद में मतों की गिनती के लिए 135 टेबिल लगायीं जाएंगीं। साढ़े सात बजे सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रुम की सील खुलेगी उसके बाद 15 मिनट तक गैस की आशंका के चलते कोई भी कर्मचारी स्ट्रांग रुम में प्रवेश नहीं करेगा। ठीक आठ बजे बैलेट पेपर की मतपेटिकाएं और पोस्टल बैलेट गणना टेबिल पर पहुंचेंगे। साढ़े आठ बजे ईवीएम गणना टेबिल पर पहुचेंगीं। हर राउण्ड में हर विधानसभा सीट की 14 ईवीएम की गिनती एक साथ होगी। सबसे पहले फतेहाबाद विधानसभा सीट के मतों की गिनती होगी। सबसे बाद में आगरा कैण्ट विधानसभा सीट के मतों की गिनती पूरी होगी।
विधानसभावार कितने राउण्ड में होगी गिनती

विधानसभा बूथ राउण्ड

एत्मादपुर -472- 34

आगरा कैंट -480- 35

आगरा दक्षिण -421- 30

आगरा उत्तर -438- 32

आगरा ग्रामीण -461- 33
फतेहपुरसीकरी -404- 29

खेरागढ़ -369- 27

फतेहाबाद -361- 26

बाह -372- 27

ट्रेंडिंग वीडियो