scriptजानिए कौन हैं मनीषा सिंह जिन्हें शिवपाल ने फतेहपुर सीकरी से प्रसपा प्रत्याशी बनाया… | know about manisha singh psp candidate of fatehpur sikri latest news | Patrika News

जानिए कौन हैं मनीषा सिंह जिन्हें शिवपाल ने फतेहपुर सीकरी से प्रसपा प्रत्याशी बनाया…

locationआगराPublished: Mar 19, 2019 04:33:39 pm

Submitted by:

suchita mishra

मनीषा सिंह को फतेहपुर सीकरी से प्रसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से फतेहपुर सीकरी के लिए मनीषा सिंह को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। मनीषा सिंह सामाजिक संगठनों से जुड़ी हैं। उनके पति डॉ. अमिताभ चौहान चिकित्सक हैं। आगरा में ठाकुरों की बाईसी की रहने वाली मनीषा सिंह समाजसेवी के रूप में बड़ी पहचान रखती हैं। हालांकि अब तक उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। बता दें कि शिवपाल ने जब जनवरी के अंत तक आगरा और फतेहपुरसीकरी लोकसभा से चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे तब केवल फतेहपुरसीकरी से मनीषा सिंह ने ही आवेदन किया था। उस समय माना जा रहा है कि फतेहपुर सीकरी से कुछ बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ये भी उम्मीद जतायी जा रही थी कि इस सीट पर सपा का ही कोई दिग्गज नेता प्रसपा की सीट से चुनाव लड़ सकता है क्योंकि प्रसपा के ज्यादातर पदाधिकारी और कार्यकर्ता सपा से ही आए हैं। लेकिन अब प्रसपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद फतेहपुर सीकरी सीट पर मनीषा सिंह के नाम पर मोहर लग चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो