scriptराहुल गांधी भाजपा में होते तो जिलाध्यक्ष भी नहीं बन पाते: केशव प्रसाद | Keshav prasad maurya Attack on Congress president Rahul gandhi | Patrika News

राहुल गांधी भाजपा में होते तो जिलाध्यक्ष भी नहीं बन पाते: केशव प्रसाद

locationआगराPublished: Sep 17, 2018 07:35:24 pm

केशव प्रसाद मौर्या राहुल गांधी पर तंज कसने से नहीं चूके, उन्होंने कहा कि वह गांधी परिवार में पैदा हुए हैं इसलिए कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। देश की जनता उन्हें कभी प्रधानमंत्री नहीं बनाएगी।

Keshav Prasad Maurya

राहुल गांधी भाजपा में होते तो जिलाध्यक्ष भी नहीं बन पाते: केशव प्रसाद

आगरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने 104 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पाण किया साथ ही 172 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यस भी किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संभावित गठबंधन को खयाली पुलाव बताया साथ ही कांग्रेस अध्य़क्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।
भाजपा को नहीं रोक पाएंगी सपा-बसपा

सपा बसपा के संभावित गठबंधन पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये पार्टियां मिल कर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नहीं रोक सकती हैं। भाजपा को 2019 में भी जनता का साथ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सपा बसपा ने 15 साल प्रदेश पर राज किया लेकिन प्रदेश दिनों दिन पिछड़ता गया। पिछली सरकार के दौरान केंद्र सरकार प्रदेश की सरकार की मदद करना चाहती थी लेकिन प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हित में कोई निर्णय नहीं लिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने दावा किया कि सपा बसपा की 15 साल की सरकारों ने जो काम उत्तर प्रदेश में नहीं किया था वह काम भाजपा की योगी सरकार ने पिछले 15 महीनों में ही कर दिया है उन्होंने कहा कि अब विकास योजनाएं कागजों पर नहीं जमीन पर दिखती हैं विकास योजनाओं को पलीता लगाने वाले बख्शे नहीं जा रहे हैं। तमाम ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है उत्तर प्रदेश की जनता ने कमल खिलाया है तो प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की पहली जिम्मेदारी सबका साथ लेकर सब के विकास की है।
राहुल गांधी पर निशाना

केशव प्रसाद मौर्या राहुल गांधी पर तंज कसने से नहीं चूके, उन्होंने कहा कि वह गांधी परिवार में पैदा हुए हैं इसलिए कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। देश की जनता उन्हें कभी प्रधानमंत्री नहीं बनाएगी। अगर वह भाजपा में होते तो जिलाध्यक्ष भी नहीं बन सकते थे।
नई तकनीक से बनाई जा रहीं सड़कें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जो सड़क सो रुपए में बनती थी अब नई तकनीक से वही सड़क ₹75 में बनाई जा रही है। नवीन तकनीक के माध्यम से अब सड़क की लाइफ आठ साल से भी ज्यादा है जबकि पहले पांच साल में ही सड़कें टूट जाया करती थीं। उन्होंने प्रदेश के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जॉन कैनेडी ने कहा था कि अमेरिका समृद्ध इसलिए हैं क्योंकि वहां सड़कें अच्छी हैं।
अब पांच जिलों की नहीं पूरे प्रदेश का हो रहा विकास

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विपक्षी दलों पर तंज कसना नहीं भूले उन्होंने कहा कि पहले 75 जिलों में से मात्र पांच जिलों का ही विकास होता था अब सब जिलों में समान रूप से विकास कराया जा रहा है, चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी हो या फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर जो बिजली आगरा को मिल रही है वही बिजली मथुरा और फिरोजाबाद के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को मिल रही है। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि कांग्रेस ने जो 48 साल में नहीं किया वह मोदी सरकार ने 48 महीने में ही करके दिखाया है अब गरीबों को बिना भ्रष्टाचार के मकान मिल रहे हैं वहीं उज्ज्वला योजना के तहत गरीब माताओं को निशुल्क गैस के कनेक्शन भी मिले हैं।
2019 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक भी मौजूद थे ऐसे में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य 2019 लोकसभा चुनाव का जिक्र करना नहीं भूले उन्होंने महागठबंधन पर बोलते हुए कहा कि विरोधी आरोप लगाते हैं कि मोदी ने कुछ नहीं किया अब सवाल यह उठता है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ किया ही नहीं है तो सब एक साथ क्यों आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस का नारा था कुछ का साथ कुछ का विकास यही भाजपा और विरोधियों में अंतर है। भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास। डिप्टी सीएम कार्यकर्ताओं से भी मुखातिब हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2019 में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आदेश दिया वहीं अधिकारियों को भी यह ताकीद किया क्यों वह कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के सम्मान का ख्याल अवश्य रखें उन्होंने दावा किया कि 2019 में 73 प्लस सांसद उत्तर प्रदेश की जनता जिताएगी और 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करेगी।
हाईवे-एक्सप्रेसवे से जोडे़ंगे गांव

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जो खुद पीडब्ल्यूडी मंत्री भी हैं उन्होंने कहा कि हर हाईवे को गांव से जोड़ा जाएगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो हाईवे बना है उसके अगल बगल के गांव के लोग हाईवे पर नहीं चढ़ सकते हैं उन्होंने कहा कि ऐसा हाइवे ही नहीं बल्कि हर प्रमुख सड़क से पांच किलोमीटर तक दूर के गांव को जोड़ने के लिए फंड रिलीज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो