scriptबुजुर्गों के लिए हुए कीर्तन दरबार में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि | Keertan darbar for atal bihari Vajpayee at old age home sikandra agra | Patrika News

बुजुर्गों के लिए हुए कीर्तन दरबार में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

locationआगराPublished: Aug 19, 2018 06:24:38 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

-रामलाल वृद्धाश्रम में गुरु का अटूट लंगर
-सुखमनी सेवा सभा ने भेंट की सामग्री

Shyam bhojwani

Shyam bhojwani

आगरा। मंद शीतल हवा। भोर का अमृतमई माहौल। यमुना नदी की शीतल जलधारा। प्रभु नाम की गूंज। यह नजारा था रामलाल वृद्ध आश्रम, सिकंदरा में आयोजित भव्य कीर्तन दरबार का। इसे आयोजित किया नगर की सामाजिक व धार्मिक संस्था सुखमनी सेवा सभा ने। करीब 250 वृद्धजनों के 500 बाहर से पहुंची साथ संगत के बीच जब गुरबाणी का गायन हुआ तो मानो प्रभु से साक्षात्कार सा हो रहा हो। इस दौरान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।
यह भी पढ़ें

सवर्णों ने भरी हुंकार, एसएसी एसटी एक्ट पर होगी यलगार

माता-पिता की सेवा का आह्वान

सर्वप्रथम सभा के युवाओं द्वारा सुबह से सुखमनी साहिब के पाठ समूह संगत ने मिलकर किए। इसके बाद भाई गुरमीत सिंह सेठी ने सिमरन की सेवा की। सभा के प्रिय कीर्तनकार वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी मधुर वाणी से सभी को मन मोह लिया। उन्होंने शब्द एक मोको तार ले रामा तार ले का बहुत ही मधुर अंदाज में गायन किया। कहा कि जब भी समय मिले प्रभु नाम की बेड़ी में बैठ जाओ, ताकि भवसागर रूपी संसार से पार हो सके। उन्होंने कहा जीवन की नदी से जिम्मेदारियों का पानी कभी खत्म नहीं होने वाला है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा समय सेवा सिमरन सत्संग में लगाया चाहिए। उन्होंने माता पिता की सेवा को सर्वोच्च भक्ति बताया। आज श्रवण कुमार का नाम बड़ी श्रद्धा और आदर के साथ लिया जाता है, क्योंकि उसने अपने माता-पिता की सेवा की। एक मां बाप की आशीष तुम्हें वहां पहुंचा सकती है, जहां 50 साल की भक्ति नहीं पहुंचा सकती।
यह भी पढ़ें

सिद्धू के पाकिस्तान जाने से खफा राष्ट्रीय बजरंग दल ने उनके प्रतीकात्मक पुतले का किया ये हाल

कीर्तन दरबार
अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया

कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर समूह संगत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके अनूठे व्यक्तित्व की चर्चा की। इस कार्यक्रम की सेवा व्यानी परिवार की ओर से की गई। इस अवसर पर सभा द्वारा आश्रम को 15 पंखे व 5 टीन रिफाइंड ऑयल, ट्यूब लाइट व अन्य सामग्री भेंट की गई। समाप्ति पर गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ। साथ ही लकी कार्ड की ओर से मिष्टान्न का वितरण हुआ। नागरानी परिवार की ओर से फल का वितरण हुआ।
यह भी पढ़ें

World photography day अच्छा फोटो खींचने के लिए क्या करें, जानिए बिहारी लाल शर्मा से

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सरदार गुरमीत सिंह सेठी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, कंवलजीत सिंह, हरपाल सिंह, मनीष नागरानी, सुरेंद्र सलूजा, दलजीत सिंह, गुरमुख दास, काली भाई, बबलू व्यानी, संजय जटाना, हरदीप डंग आदि उपस्थित रहे। सभा की ओर से रामलाल वृद्ध आश्रम के मुख्य शिव प्रसाद शर्मा को गुरु का सरोपा देकर सम्मान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो