scriptराधास्वामी मत के गुरु दादाजी महाराज के सानिध्य में ऐसे मनाया करवा चौथ, देखें वीडियो | Karwa chauth celebration with Radhasoami guru dadaji maharaj | Patrika News

राधास्वामी मत के गुरु दादाजी महाराज के सानिध्य में ऐसे मनाया करवा चौथ, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Oct 17, 2019 07:49:57 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए रखती हैं।

dadaji maharaj

dadaji maharaj

आगरा। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए रखती हैं। चन्द्रमा को अर्घ्य देकर ही जल ग्रहण करती हैं। राधास्वामी मत के आदि केन्द्र हजूरी भवन (पीपल मंडी, आगरा) में भी करवा चौथ की धूम रही। सत्संगी महिलाओं ने अपने गुरु राधास्वामी मत के आचार्य दादाजी महाराज (प्रो. अगम प्रसाद माथुर) के चरणों में मत्था टेककर करवा चौथ मनाया। दादाजी महाराज के दर्शन को महिलाओं की लम्बी पंक्ति लगी रही।
दादाजी ने दिया आशीर्वाद

दादाजी महाराज ने स्वस्थ और सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। राधास्वामी नाम सुमिरन की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर हृदय में राधास्वामी हैं तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इस मौके पर प्रसाद वितरण भी किया गया। हजूरी भवन में व्यवस्था है कि पहले महिलाएं मत्था टेकती हैं, फिर पुुरुषों का नम्बर आता है। वीडियो में देखिए महिलाएं अपने गुरु दादाजी महाराज के दर्शन के लिए किस तरह से आतुर हैं।
women in hazuri bhawan agra
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो