scriptकरवाचौथ 2019: जानिए आज ब्रज के इन शहरों में कितने बजे निकलेगा चांद | karwa chauth 2019 chandra darshan and puja shubh time in up | Patrika News

करवाचौथ 2019: जानिए आज ब्रज के इन शहरों में कितने बजे निकलेगा चांद

locationआगराPublished: Oct 17, 2019 11:17:33 am

Submitted by:

suchita mishra

आज है सुहागिनों को त्योहार करवाचौथ। जानिए चांद निकलने का समय, पूजा विधि आदि की पूरी जानकारी।

KARWA CHAUTH

KARWA CHAUTH

आगरा। प्यार और आस्था का प्रतीक करवाचौथ (Karwa Chauth 2019) व्रत आज 17 अक्टूबर को है। आज के लिए सभी सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और अपने गृहस्थ जीवन में सुख शांति की कामना करती हैं। रात में महिलाएं चांद को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में हर महिला को सुबह से ही ये जानने की उत्सुकता रहती है कि करवाचौथ का चांद कितने बजे निकलेगा।
यह भी पढ़ें

करवाचौथ पर पत्नी का दिल जीतना है तो दें ऐसा यूनिक गिफ्ट, जानें आइडियाज!

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक आगरा में चांद रात 8: 16 बजे निकलेगा।
मथुरा में 08:20, बरेली में 8:08 बजे, बदायूं में 8:10, अलीगढ़ में 8:15 बजे चांद का दीदार किया जा सकेगा। चांद को अर्घ्य देने से पहले घर में पूजा करने का विधान है। पूजा का शुभ समय 5:50 से 06:58 बजे तक शुभ समय और 07:19 से रात 09:15 बजे तक अतिशुभ समय है।
यह भी पढ़ें

दांपत्य जीवन में मिठास भरने के लिए इस करवाचौथ महिलाएं राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग

पूजन विधि
पूजन के समय चंद्रमा, शिव, पार्वती, स्वामी कार्तिकेय और गौरी की मूर्तियों की पूजा धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर से करें और घी का दीपक जलाएं। एक तांबे या मिट्टी के पात्र में चावल, उड़द की दाल, सुहाग की सामग्री, जैसे- सिंदूर, चूडियां, शीशा, कंघी, रिबन और रुपया रखकर उम्र में किसी बड़ी सुहागिन महिला या अपनी सास के पांव छूकर उन्हें भेंट करनी चाहिए। इसके बाद कथा पढें। रात में जब पूर्ण चंद्रोदय हो जाए तब चंद्रमा को छलनी से देखकर अर्घ्य दें। आरती उतारें और अपने पति का दर्शन करते हुए पूजा करें। इससे पति की उम्र लंबी होती है। उसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो