script

विश्व हिन्दू परिषद का ऐलान, इस माह से शुरू होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, कार सेवा के लिए रहें तैयार, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Oct 24, 2018 05:15:31 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा- तीन चरणों में जुटाएंगे बड़ा समर्थन

alok kumar

alok kumar

आगरा। विश्व हिन्दू परिषद के अतंरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का ऐलान कर दिया है। उन्होंने माह भी घोषित कर दिया है। आह्वान किया है कि सब कार सेवा के लिए तैयार रहें। इस बार की कार सेवा पहले की तुलना में अलग होगी। राम मंदिर के लिए तीन चरण निर्धारित किए गए हैं। फिर किसी की प्रतीक्षा नहीं की जाएगी।
मायावती, अखिलेश, सोनिया के जमावड़े में मंदिर की आशा नहीं

श्री आलोक कुमार विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के चुनिंदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरस्वती शिशु मंदिर, पंचकुइयां के सभागार में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और उसमें पैदा की जा रही बाधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि पांच अक्टूबर को दोबारा से संतों की उच्चाधिकार समिति की बैठक दिल्ली में बुलाई गई। मंहत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता मे संतों ने दिन भर विचार किया। तब यह ध्यान में आया कि भारतीय जनता पर्टी का प्रस्ताव है कि कानून से मंदिर बनाएंगे। भाजपा ने सोमनाथ से अयोध्या तक की यात्रा निकाली थी। कंध से कंधा मिलाकर संघर्ष किया। बलिदान दिए। अब इस सरकार से क्या ये आशा कर सकते हैं कि वह मंदिर के लिए काम करे? मायावती, अखिलेश, सोनिया गांधी के जमावड़े में तो मंदिर बनने की संभावना नहीं है। संतों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 29 तारीख तय की है, सुनेगा या नहीं, पता नहीं है। कोर्ट में हम 68 साल से हैं। संतों ने कहा कि सरकार को अपने बचे हुए कार्यकाल में कानून पास करके राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने के रस्ते की सब बधाओं को दूर कर देना चाहिए।
कानून बनवाने के लिए हर संसदीय क्षेत्र में सभाएं होंगी

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए बड़ा समर्थन जुटाने की आश्यकता है। इसके लिए तीन चरण तय किए हैं। दीपावली तक प्रत्येक प्रदेश में धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोग प्रदेश की जनता की ओर से अपने यहां के राज्यपाल को ज्ञापन दें कि जनता राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाना चाहती है। दीपावली के बाद देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में बड़ी सभाएं होंगी। उनमें कानून बनाने की बात को दोहराया जाएगा। सांसद को कहेंगे कि संसदीय क्षेत्र की जनता मंदिर चाहती है। केवल बीजेपी के सासंदों को नहीं, समाजवादी पार्टी, मुस्लिम और कम्युनिस्ट सांसदों को भी कहेंगे। जनता की ओर से चेतावनी देंगे कि लोकसभा के इसी कार्यकाल में संसद में कानून का समर्थन करिए, नहीं तो आपके लिए दिक्कत खड़ी होगी। इसके बाद प्रत्येक मंदिर, मठ, गुरुद्वारा, जैन स्थानक में राम जन्मभूमि के मंदिर के लिए अनुष्ठान करेंगे। हमें विश्वास है कि इस पुरुषार्थ से कानून बनाकर मनंदिर का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
alok kumar
दिसम्बर में कार सेवा

उन्होंने कहा कि इसके बाद हम आप सबको दिसम्बर में कार सेवा के लिए कहेंगे। पिछली बार की तरह कारसेवा नहीं होगी। पिछली बार मुलायम सिंह ने कहा था कि अयोध्या में पक्षी भी पर नहीं मार सकता है। ट्रेनें रोक दी थी। सड़कें काटकर पानी भर दिया था। दिसम्बर का महीना था। पुआल ओढ़कर लोग सोते थे। पैदल चलकर लोग अयोध्या आए थे। सुबह नौ बजे तक अय़ोध्या की सड़कें सूनी थीं, लेकिन हजारों लोग पहुंच चुके थे। अशोक सिंघल मोटर साइकिल पर पहुंचे। राम जन्मभूमि की ओर बढ़ना शुरू किया। उनके सिर में पत्थर लगा। हजारों कारसेवक ढांचे की ओर बढ़े थे। गोलियां चलवायी। सरयू की धारा लाल हो गई थी। बलिदान हुआ था। इस बार मार्ग बंद नहीं खुला होगा। सारा अवध झूमेगा। कारसेवकों का स्वागत करेगा। इस बार मंदिर बनाने के लिए कारसेवा होगी। पूरे आगरा को मौका कि सब मिलकर एक ईंट लगाना। दो-तीन साल में मंदिर बन जाएगा तो वहां जाना और राम से कहना कि एक ईंट हमने भी लगाई है। मंदिर निर्माण से भारत का सांस्कृतिक जागरण होगा। हम भारत को सामर्थ्यशाली देश, विश्व गुरु बना पाएंगे।
alok kumar
जय श्रीराम की गूंज

गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने की। उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगवाकर युवाओं में जोश भर दिया। मंच पर विश्व हिन्दू परिषद बृज प्रांत के कार्याध्यक्ष विनोद गोयल और राष्ट्रीय स्वयंसंवेक संघ के विभाग संघचालक हरिशंकर शर्मा भी उपस्थित थे। इससे पहले संगोष्ठी का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवन से हुआ। कार्यक्रम का जोशीला संचालन विहिप के महानगर महामंत्री राजीव शर्मा ने किया।
alok kumar
ये रहे उपस्थित

इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, प्रांत विभाग अध्यक्ष मदन वर्मा, दिग्विजय नाथ तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, राकेश त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, दीपक अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, बंटी ठाकुर, मदन वर्मा, भूपेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, विनोद माहौर, मनोज त्यागी, अनूप वर्मा, अनुपम शर्मा, योगेश वर्मा, प्रदीप दंडौतिया, पवन धाकड़, अभिषेक शर्मा, रोहन गुलजार, मुकुल गुलजार, दीपक सिंह, मनीष अग्रवाल, शुभम सोनी आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो