scriptगणपति बप्पा को दी विदाई, अगले बरस आने का लिया वायदा | Immersion of Ganpati idols | Patrika News
आगरा

गणपति बप्पा को दी विदाई, अगले बरस आने का लिया वायदा

यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए यमुना किनारे बनाए कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया ।

आगराSep 16, 2016 / 01:15 pm

Sudhanshu Trivedi

last farewell of ganpati

last farewell of ganpati

आगरा. सुलहकुल की नगरी में गुरुवार को गणपति विसर्जन हुआ। भक्तों ने पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भरे मने से विसर्जित किया। विसर्जन के दौरान भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाया। कई स्थानों पर भंडारो का आयोजन ​भी हुआ। इस बार भी यमुना किनारे बनाए कुंडों में गणेश प्रतिमाएं विसर्जित कराई गईं। हालांकि कुछ घाटों पर लोगों ने यमुना में ही सीधे विसर्जन किया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद ​इंतजाम किए थे।

शहर भर में रही धूम
गणेशोत्सव के समापन पर शहर भर में गणेश महोत्सव की धूम रही। लोगों ने शोभायात्रा निकाल बैंड-बाजों के साथ भजन-कीर्तन करते गणपति को विदाई दी। विदाई का दौर पिछले कई दिनों से चल रहा था, लेकिन गुरुवार को अनंत चतुर्थी के चलते अधिकांश गणेश भक्तों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

ट्रैफिक किया डायर्वट
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से यमुना पार में यातायात व्यवस्था को परिवर्तित कर दिया था। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती की गई थी। गुरूवार सुबह से ही यमुना पर बने कुंडों में विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने घाट पर पूजन अर्चन के बाद प्रतिमाओं को कुंडों में विसर्जित किया। विजर्सन के दौरान कुंडों पर तैनात पुलिसकर्मी प्रतिमाओं की एंट्री करते दिखाई दिए।

जगह-जगह हुए भंडारे

गणेश महोत्सव के आखिरी दिन जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। हलवाई की बगीची स्थित मंदिर के बाहर राहगीरों को रोककर प्रसाद बांटा। यमुनापार शाहदरा, प्राचीन श्री सिद्धि विनायक गणोश मंदिर, दयालबाग, हीराबाग कॉलोनी, ट्रांसयमुना, नुनिहाई, लायर्स कॉलोनी, कमलानगर-बल्केश्वर, आवास विकास, सेक्टर 16, बेलनगंज, कचहरी घाट, रावतपाड़ा, पथवारी, कालामहल, साकेत कॉलोनी, शाहगंज, राजीव सिनेमा स्थित महाराष्ट्रीयन समाज ने प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा गली-मोहल्लों में भी स्थानीय लोगों ने भंडारे आयोजित किए।

गूंजे बप्पा के जयकारे
गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रृद्धालु गणपति की प्रतिमा को डीजे आदि के साथ भजन-कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। विदाई यात्रा के दौरान उड़ रहे अबीर-गुलाल में श्रद्धालु सराबोर होते दिखाई दिए। बप्पा की भजनों पर महिलाएं भी थिरकते दिखीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो