scriptप्रेमिका के साथ ऐसी हालत में पकड़ा गया पति, पत्नी ने जब किया विरोध, तो दी ऐसी खौफनाक सजा, परिजनों के उड़ गए होश | Husband murder his wife due to affairs with girlfriend | Patrika News

प्रेमिका के साथ ऐसी हालत में पकड़ा गया पति, पत्नी ने जब किया विरोध, तो दी ऐसी खौफनाक सजा, परिजनों के उड़ गए होश

locationआगराPublished: Feb 03, 2019 04:18:47 pm

प्रेमिका के साथ पति को पत्नी ने रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

Wife Beaten

Wife Beaten

आगरा। प्रेमिका के साथ पति को पत्नी ने रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद जब पत्नी ने विरोध किया, तो पति ने उसे खौफनाक सजा दी। पति ने बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है।
साथ काम करने वाली युवती से प्रेम संबंध
बताया गया है कि मृतका सपना पुत्री मुरारी निवासी जगदीश पुरा की शादी छह साल पहले राजेश से हुई थी। राजेश हलवाई का काम करता है। सपना के परिजनों का आरोप है कि राजेश के संबंध साथ में काम करने वाली युवती से चल रहे थे। दो साल से पत्नी विरोध कर रही थी। पति ने प्रेमिका से मिलने से मना कर दिया था। शनिवार रात को पत्नी सपना को पता चला कि पति प्रेमिका के साथ है। पत्नी ने रंगेहाथ पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया।
बेरहमी से की पिटाई
बताया गया है कि रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे महिला की मौत हो गई। महिला के दो बच्चे हैं। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो