script#HariyaliTeej2019 राजकुमारी उपाध्याय बनीं तीज क्वीन, खूब किया धमाल | Hariyali Teej 2019 winner hindi news | Patrika News

#HariyaliTeej2019 राजकुमारी उपाध्याय बनीं तीज क्वीन, खूब किया धमाल

locationआगराPublished: Aug 05, 2019 11:31:19 am

आराधना लेखिका मंच ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

Hariyali Teej2019

Hariyali Teej2019

आगरा। आराधना लेखिका मंच (Aradhna lekhika manch) ने हरियाली तीज (Hariyali Teej) महोत्सव बसंत गार्डन, कैलाश पुरी रोड, आगरा पर मनाया। इसमें मित्रता दिवस पर महिलाओं ने एक दूजे को फ्रेंडशिप बैंड (Friendship band) भी बांधे। साथ ही भरपूर मनोरंजन के साथ खूब धमाल भी मचाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बबीता साहू और एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College) की नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा सिंह थीं। विशिष्ट अतिथि रीता शर्मा और अल्पा भार्गव थीं।
तीज क्वीज प्रतियोगिता
आराधना लेखिका मंच की अध्यक्ष डॉ. ह्रदेश चौधरी और संयोजक दीप्ति भार्गव ने अतिथियों का स्वागत किया। संयोजन समिति की मीना सिंह, अर्चना सिंघल, सरयू शर्मा, मीनू भार्गव ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। संचालन यश चंद्रिका सिंह ने किया। इस अवसर पर तीज क्वीज प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें मनीषा बघेल, रेखा तिवारी, अनीता गौतम और राजकुमारी उपाध्याय ने भाग लिया। जीत का सेहरा राजकुमारी उपाध्याय के सिर बंधा।
पुरस्कार दिया
विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रश्मि गुप्ता, अंजली स्वरूप, अनीता गुप्ता, रेखा साहनी, मधु गुप्ता, पुष्पा सिंह, रेनू गर्ग, नीलम गुप्ता, सरिता सिंह, अनामिका मिश्रा, मोनिका गुप्ता, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो