scriptदाऊद यूपी से गिरफ्तार, 70 साल के क्रिमिनल तक ऐसे पहुंची मुंबई पुलिस | Dawood arrested from UP by Mumbai Police after 40 years in kidnapping and rape case | Patrika News
आगरा

दाऊद यूपी से गिरफ्तार, 70 साल के क्रिमिनल तक ऐसे पहुंची मुंबई पुलिस

Mumbai Police Arrested Dawood: दुष्कर्म का आरोपी पापा उर्फ दाउद बंदू खान मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 1984 में महिला की शिकायत पर उस पर अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।

आगराMay 08, 2024 / 11:58 am

Sanjana Singh

Agra News

Agra News

Mumbai Police Arrested Dawood: मुंबई से 40 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आगरा में परिवार के साथ रह रहा था। मुंबई पुलिस तलाश में जुटी थी। 7 मई को आगरा से 70 साल के आरोपी पापा उर्फ दाऊद को गिरफ्तार कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।
मुंबई के डॉ. डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में साल 1984 में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी पापा उर्फ दाऊद को नामजद था। आरोपी मुंबई निवासी पीड़िता के घर के पास रहता था। मुकदमे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था जमानत पर बाहर आने के बाद दाऊद कुछ समय तारीखों पर आया। इसके बाद फरार हो गया।
यह भी पढ़ें

पर्चा खारिज होने पर फूट-फूट कर रोया प्रत्याशी, बोला- मैंने अपना मकान, सोना चांदी सब कुछ बेंच दिया

दाऊद को ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई मुंबई पुलिस

अदालत ने पुलिस को आरोपी को पेश करने के आदेश दिए थे। मुंबई पुलिस ने आरोपी पुराने परिचितों की छानबीन की। इस दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला, जिसकी मदद से पुलिस आरोपी दाऊद तक पहुंची। इस दौरान आरोपी पिछले कई सालों से हरीपर्वत थाना क्षेत्र के घटिया आजम खां इलाके में परिवार के साथ रह रहा था। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी दाऊद को मुंबई के डॉ. डीबी मार्ग थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके रविवार को अदालत में पेश किया था। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई लेकर चली गई।

Hindi News/ Agra / दाऊद यूपी से गिरफ्तार, 70 साल के क्रिमिनल तक ऐसे पहुंची मुंबई पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो