script

वरिष्ठ बसपा नेता समेत तीन के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा

locationआगराPublished: Jan 21, 2019 12:46:04 pm

Submitted by:

suchita mishra

बसपा के वरिष्ठ नेता उमेश सैंथिया समेत तीन लोगो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज़, बसपा नेता रीयल एस्टेट कारोबारी हैं। बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

आगरा। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश सैंथिया समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा थाना सदर में दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ भी पहले से मुकदमा दर्ज है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उमेश सैंथिया रीयल एस्टेट कारोबारी हैं। ग्वालियर रोड पर पर उनका विशालकाय सैंथिया एस्टेट है। उमेश सैंथिया बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी तीन साल पहले सदर क्षेत्र में हुई थी। महिला ने राहुल, रामसेवक और उसके भाई उमेश सैंथिया के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके ससुर की हत्या कर दी गई थी। इसमें उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। आरोपी उस पर पहले से बुरी नजर रखते थे। 14 दिसंबर, 2018 को घर के लोग पंचायत कर रहे थे। इस दौरान उमेश सैंथिया समेत तीनों आरोपियों ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। इस बारे में घरवालों को जानकारी दी। इस पर 23 दिसंबर, 2018 को मलपुरा क्षेत्र में परिवार के लोगों ने पंचायत में यह बात रखी। मगर, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
ससुर को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा

महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मामले में एसपी सिटी को जांच के आदेश किए गए। तब थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष सदर का कहना है कि महिला के ससुर दो महीने पहले एक पार्क के पास पड़े मिले थे। उनकी मौत हो गई थी। मामले में महिला के खिलाफ ही आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्कर्म के मामले की जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो