scriptभाजपा पहली बार लड़ेगी 2020 में होने वाला ये चुनाव, युद्ध स्तर पर तैयारियां | BJP will contest teacher and graduate constituency election UP first | Patrika News

भाजपा पहली बार लड़ेगी 2020 में होने वाला ये चुनाव, युद्ध स्तर पर तैयारियां

locationआगराPublished: Oct 18, 2019 08:21:15 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

-2020 में होना है निर्वाचन, बूथ कमेटी गठित की गई
-31 अक्टूबर तक मतदाताओं के आवेदन पत्र जमा करें
-चुनाव संयोजक भूपेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं संग की समीक्षा

आगरा। भारतीय जनता पार्टी अब कोई चुनाव छोड़ना नहीं चाहती है। इसी कारण अब नजर खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर है। पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर यह चुनाव पहली बार लड़ेगी। चुनाव 2020 में होना है, लेकिन तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।
Vijay Shivhare
हर बूथ पर 20 लोग

इस चुनाव के बृजक्षेत्र संयोजक भूपेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए चुनाव के विषय में जानकारी दी है। आगरा जिला में 15 बूथ और महानगर में 9 बूथों पर ब्लॉक लेवल पर प्रभारी नियुक्त किए गए। 20 लोगों की बूथ कमेटी भी तैयार की गई है। इस चुनाव की गंभीरता को देखते हुए भाजपा ने जिला और विधानसभा स्तर पर भी प्रभारी नियुक्त किए हैं। 2020 में यह चुनाव होने वाला है किन्तु भाजपा ने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। 31 अक्टूबर तक निर्वाचन कार्यालय डीआईओएस ऑफिस तक अधिक से अधिक मतदाताओं के फॉर्म भरवा कर जमा करने के लिए सभी को लक्ष्य दिया गया है।
BJP
चुनाव की महत्ता

इस संबंध में भाजपा बृज क्षेत्र कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया 1980 के बाद पार्टी पहली बार खंड स्नातक एवं शिक्षक के विधान परिषद का चुनाव लड़ रही है। इसलिए इस चुनाव की गंभीरता और महत्ता अधिक बढ़ जाती है। कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में सहयोग करने की अपील की है।
Vijay Shivhare
31 अक्टूबर तक फार्म जमा करें

चुनाव में मतदाता बनने हेतु अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक फार्म भरवा कर निर्वाचन कार्यालय तक जमा किए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से यादवेंद्र प्रताप सिंह, भानु महाजन, गिरिराज कुशवाहा, विजय आर्यन, विकास भारद्वाज,बबलू लोधी, जे डी शर्मा, राजकुमार गुप्ता, गौरव राजावत, के पी सिंह, जितेंद्र भारद्वाज, दिनेश अगरिया, राजकुमार उपाध्याय, प्रदीप अग्रवाल, संदीप उपाध्याय, मनोज पराशर, ललित पराशर आदि मौजूद रहे।
bjp_4.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो