scriptपांच बार के विधायक की कहानी, जो थे बड़े दानी, लेकिन मरने के बाद… | BJP MLA Jagan Prasad Garg Story after death | Patrika News

पांच बार के विधायक की कहानी, जो थे बड़े दानी, लेकिन मरने के बाद…

locationआगराPublished: Oct 03, 2019 10:25:11 am

Submitted by:

suchita mishra

-हर किसी को दिल खोलेकर देते थे चंदा
-100 लोगों से लिया उधार, चेक हो गए बाउंस
-प्रतिष्ठान पर कर्जदारों का हंगामा, पाबंद किए गए
– लोग पूछ रहे सवाल, आखिर 20 साल में क्या किया

bjp_1.jpg

,

आगरा। जगन प्रसाद गर्ग (Jagan Prasad Garg )। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janata party) से पांच बार विधायक (MLA) रहे। वणिक समाज में खासी पहचान। घर पर दान लेने वालों का तांता लगा रहता था। हर संस्था को दान करते थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) से जुड़े संगठनों को तो दिल खोलकर चंदा देते थे। छह महीने पहले मौत हो गई। तब पता चला कि विधायक (MLA) तो नाक तक कर्जे में डूबे हुए थे। उन पर करीब 100 लोगों का कर्जा है। अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर पांच साल की विधायकी में किया क्या? परिवार पर करोड़ों रुपये का कर्जा छोड़ गए।
यह भी पढ़ें

राजधानी की एसएलआर बोगी का ताला तोड़कर लूट का प्रयास, चलती ट्रेन से फेंका सामान

Jagan prasad garg
छह माह पहले हुआ निधन

आगरा उत्तर से भाजपा विधायक रह जगन प्रसाद गर्ग का निधन 10 अप्रैल, 2019 को अचानक हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसी दिन घर पर आकर श्रद्धांजलि अर्पित की। हर कोई विधायक के आकस्मिक निधन पर दुखी था। जगन प्रसाद गर्ग की छवि सबसे सीधे विधायकों में थी। उस समय लोकसभा चुनाव चल रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही थी।
यह भी पढ़ें

बेटी से छेड़छाड़ के बाद पिता ने उठाया खौफनाक कदम, चीखती रह गई पत्नी

jagan prasad garg
डेयरी पर हंगामा

मदिया कटरा पर विधायक की डेयरी है, जिसे नीरज डेयरी के नाम से जाना जाता था। कुछ दिन पूर्व यहां अचानक ही एक दर्जन लोग पहुंचे। उन्होंने विधायक के पुत्र वैभव गर्ग और सौरभ गर्ग से उधार के पैसे मांगे। दोनों पुत्र सकते में आ गए। लोगों का कहना था था विधायक ने उधार लिए थे। चेक दिए हैं। चेक बाउंस हो गए हैं। दोनों पुत्रों को इस उधार खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। चूंकि लोगों पर चेक थे, इस कारण उधार की बात सत्य थी। जैसे-तैसे लोगों को शांत किया गया। पुलिस को बुलाया गया। थाने में भी बैठक हुई। चर्चा है कि कर्जा करोड़ों में है।
यह भी पढ़ें

Shardiya Navratri: अगर कर लेंगे ये उपाय तो गरीबी नहीं आएगी पास, हमेशा रहेंगे मालामाल

Jagan prasad garg
पुलिस ने किए पाबंद

दो दिन पहले फिर से लोग एकत्रित होकर नीरज डेयरी पर आ गए और हंगामा करने लगे। इसका नतीजा कुछ नहीं निकला। पुलिस को फिर से हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने इस हंगामे को देखते हुए जगन प्रसाद गर्ग के पुत्र वैभव गर्ग, सौरभ गर्ग, भतीजा मनोज गर्ग और रिश्तेदार मनोज को पाबंद किया है। हंगामा करने वाले अजय कुमार गोयल, विनोद कुमार, रजत मलिक, अशोक कुमार अग्रवाल को पाबंद किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई है। आदेश मिलते ही पांच-पांच लाख रुपये में पाबंद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

Gandhi Jayanti 2019: यहां एक साथ एक लाख लोगों ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का लिया संकल्प

यूं तो हमने अनेक विधायक देखे हैं, जगन प्रसाद गर्ग सा नहीं देखा...
क्या कहते हैं मनोज गर्ग

इस बारे में भाजपा नेता मनोज गर्ग का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि किन परिस्थितियों में उधार लिया गया। जिससे भी उधार लिया गया है, उनकी पाई-पाई चुकाई जाएगी, लेकिन लोगों को सब्र रखना होगा। संपत्ति बेचने का प्रयास किया जा रहा है। बिकते ही उधार चुकता कर दिया जाएगा। कितना उधार है, यह नहीं बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो