script

लोकसभा चुनाव 2019 तक सबके मोबाइल में होगा नमो ऐप

locationआगराPublished: Oct 25, 2018 05:54:19 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

-चुनाव के लिए भाजपा आईटी विभाग ने कसी कमर
-30 अक्टूबर को बृज क्षेत्र की समीक्षा आगरा में

bjp leader

bjp leader

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग ने कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बंद कमरे के साथ-साथ मंडल स्तर पर जाकर बैठकें हो रही हैं। तय किया गया है कि हर किसी के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड करवाया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है। इतना ही नहीं, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भी नमो ऐप से जुड़ा हुआ है।
BJP
264 मंडलों के कार्यकर्ता आएंगे

भाजपा आई॰टी. विभाग के प्रदेश सहसंयोजक सौरभ मदोरिया एवं हिमांशु राय ने बताया कि मिशन 2019 में आई टी कार्यकर्ताओं की चुनाव में अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने भाजपा बृज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस में मंडल स्तरीय क्षेत्रीय बैठक की तैयारी की। बैठक 30 अक्टूबर, 2018 को होगी। बृज क्षेत्र में 264 मंडल हैं। 30 अक्टूबर को होने जा रही बैठक में हर मंडल का प्रतिनिधित्व रहेगा। बैठक में 2019 के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। हर वोटर की हिसाब रखा जाएगा। बैठक में संयोजक संजय राज, भाजपा के प्रदेश संगठनमंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा
सोशल मीडिया पर जोर

आईटी विभाग के बृज क्षेत्र आई प्रभारी सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सम्पूर्ण विपक्ष में कोई भी ऐसा दल नहीं है जो भाजपा के विपक्ष में अकेला खड़ा हो सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की जनकल्याणी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
भाजपा
जिम्मेदारी से करें कार्य

बैठक में क्षेत्रीय संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता नमो ऐप डाउनलोड करवाएं। इससे जनता को जनकल्याणी योजना की सूचना मिलेगी। सही क्रियावन्यन हो सकेगा। इस कार्य को सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारी से करें। बैठक में सह संयोजक गौरव सिंह राजावत, विष्णु ठाकुर, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य गौरव चौधरी, सुधीर शर्मा, विजय सिह वैश, वात्सल्य उपाध्याय, जितेंद्र सविता आदि संयोजक उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो