scriptलोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा के घोषणा पत्र में जानिये ऐसा क्या है, कि भाजपाई हो रहे उत्साहित, हुआ बड़ा खुलासा | bjp Ghoshna patra for loksabha chunav 2019 | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा के घोषणा पत्र में जानिये ऐसा क्या है, कि भाजपाई हो रहे उत्साहित, हुआ बड़ा खुलासा

locationआगराPublished: Feb 14, 2019 03:07:14 pm

डॉ. कठेरिया ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र जनता का घोषणा पत्र है।

bjp

bjp

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत आगरा के सांसद और एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया के घर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा और पोस्टर लगाये। इस अवसर पर डॉ. कठेरिया ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र जनता का घोषणा पत्र है।
ये बोल कठेरिया
इस अवसर पर सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 2019 के चुनाव अभियान में अपना घर, भाजपा का घर अभियान की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले पांच वर्षों में जो काम किये, जो योजनायें बनाईं, उन योजनाओं को और भी मजबूती के साथ जनता के बीच लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जनता का घोषणा पत्र है। जनता को इसका लाभ मिले, इस दिशा में ठोस कदम उठाये जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो