scriptएग्जिट पोल के बाद सट्टा बाजार में भी गूंजा मोदी मोदी, इन सीटों पर बढ़ गए महागठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों के रेट… | big prediction of satta bazar for loksabha election 2019 final result | Patrika News

एग्जिट पोल के बाद सट्टा बाजार में भी गूंजा मोदी मोदी, इन सीटों पर बढ़ गए महागठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों के रेट…

locationआगराPublished: May 22, 2019 10:51:10 am

Submitted by:

suchita mishra

आगरा में भाजपा प्रत्याशी के रेट गिरे हैं और महागठबंधन प्रत्याशी के दाम बढ़े हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी में भाजपा और कांग्रेस के बीच मामला बराबरी का है।

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावों पर आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद सट्टा बाजार में भी मोदी मोदी गूंज रहा है। सट्टा बाजार ने भी राजग की सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर महागठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों के रेट बढ़ गए हैं।
बता दें कि आगरा में भाजपा से एसपी सिंह बघेल प्रत्याशी हैं। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद सटोरिए उनकी जीत तय मान रहे हैं, हालांकि मनोज सोनी को लेकर सटोरियों का मानना है कि वे एसपी सिंह बघेल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इसके कारण यहां भाजपा और महागठबंधन की जीत का अंतर काफी कम हो सकता है। इन स्थितियों ने सट्टा बाजार में एसपी सिंह के भाव गिरा दिए हैं, वहीं मनोज सोनी के रेट बढ़ गए हैं।
वहीं बात अगर फतेहपुर सीकरी की करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच की स्थिति 50—50 की है। कांग्रेस से राज बब्बर यहां से मजबूत प्रत्याशी हैं तो वहीं राजकुमार चाहर को भी उनकी टक्कर का प्रत्याशी माना जा रहा है। इन अनुमानों के बीच आखिर में जीत किसकी होगी ये तो कल 23 मई को सबके सामने आ जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो