script

भारत रक्षा मंच हिन्दुओं को बनाएगा बलशाली, बांटेगा लाठियां

locationआगराPublished: Jun 28, 2019 04:51:41 pm

प्रसिद्ध संत कृपालु किंकर योगेंद्र ने कहा- भारत में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों को हिन्दू धर्म स्वीकर कर घर वापसी करनी चाहिए।

Bharat raksha manch

Bharat raksha manch

आगरा। प्रसिद्ध संत कृपालु किंकर योगेंद्र का कहना है कि हिन्दू धर्म केवल धर्म नहीं है, यह एक जीवन शैली है। जीवन पद्धति है। अन्य धर्म एक पंथ संप्रदाय के आधार पर बने हैं। भारत में रह रहे सभी लोग हिन्दू ही हैं। उनको हिन्दू धर्म स्वीकार कर घर वापसी कर लेनी चाहिए, क्योंकि उनके पूर्वज हिन्दू ही थे। उनको जबरदस्ती मुस्लिम या ईसाई बनाया गया है।
ये भी पढ़ें – पति के साथ जा रही पत्नी को दो वर्ष बाद अचानक दिखा पुराना प्रेमी, इसके बाद उसने भरे बाजार जो किया, थम गईं लोगों की सांसे

Bharat raksha manch
संघर्षशील होना होगा
संत कृपालु किंकर योगेंद्र सरस्वती शिशु मंदिर पंचकुइयां में भारत रक्षा मंच के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को अपने अस्तित्व की रक्षा के प्रति जागरूक एवं संघर्षशील होना चाहिए। सामाजिक संवेदना युक्त करना तथा आत्मविश्वास युक्त मुखर एवं भारतीयता का आग्रही बनाना भारत रक्षा मंच का प्रमुख उद्देश्य है।
ये भी पढ़ें – BIG NEWS: भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बड़ा खतरा, 28 सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव

Bharat raksha manch
एकजुट हो हिन्दू
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रकाश चंद जैन ने कहा के हिन्दुओं को एकजुट होना चाहिए। आज देश खतरे की ओर जा रहा है। राजनीतिक दलों की सेकुलर सोच एवं मुस्लिम मजहबी एवं जेहादी मानसिकता से देश खतरे में है। किसी भी राष्ट्र की सीमाएं उस राष्ट्र की एकता, अखंडता, आत्मगौरव और दृढ़ता की परिचायक होती हैं। सीमाएं अतीत का गौरव एवं वर्तमान चुनौतियों को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें – BIG NEWS: बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एक्शन, बाहुबली नेता गुड्डू पंडित को पार्टी से किया गया निष्कासित

3000 विदेशी घुसपैठिये रोज आ रहे
भारत रक्षा मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि भारत में कट्टरपंथियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लगातार घुसपैठ जारी है। प्रतिदिन लगभग 3000 विदेशियों का भारत में बांग्लादेश सीमा से प्रवेश जारी है। अब तक लगभग तीन करोड़ जनसंख्या भारत में आ चुकी है। इससे केवल आसाम में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में जातीय, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक समस्या पैदा हो रही है। आज पश्चिम बंगाल ते हालात इसका परिचायक है। उन्होंने सुनियोजित तरीके से संपूर्ण दस्तावेज वोटर कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड प्रशासनिक क्षमता एवं राजनीतिक दलालों से मिलकर प्राप्त कर लिए। यहां तक की बीपीएल सूची में नाम डलवा कर राशन का उपयोग कर रहे हैं। घुसपैठिए विधायक एवं सांसद बन बैठे हैं। डॉक्टर सुधीर शर्मा ने कहा कि देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। एक देश मुस्लिम हो गया तो दूसरा स्वतः ही हिन्दू राष्ट्र होना चाहिए था, जो कि नहीं हुआ। पिछले 72 वर्षों से यह गलती लगातार चली आ रही है। भारत रक्षा मंच इस गलती का सुधार करेगा।
ये भी पढ़ें – बैडरूम में रात को मोबाइल चला रहा था युवक, अचानक स्क्रीन पर आया कुछ ऐसा, लेने लगा लंबी – लंबी सांस और हो गई मौत

Bharat raksha manch
बौद्धिक सत्र
भारत रक्षा मंच के जिला महामंत्री योगेंद्र कटारा ने संगठन की आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संगठन जुलाई माह में लाठी वितरण अभियान चलाएगा। अगस्त माह में तीन दिवसीय एक प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाएगा, जिसमें लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बौद्धिक सत्र लगाए जाएंगे। हिन्दू समाज को मजबूत बनाना संगठन का उद्देश्य है।
ये भी पढ़ें – इस शहर के रेड लाइट एरिया में हो रहा था ये काम, सूचना पर पहुंच गई तीन महिला अधिकारी, जानिये इसके बाद क्या हुआ…

हिन्दू समाज की कमियों को दूर करेंगे
कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ ने अभी हाल ही में हो रही घटनाओं पर प्रकाश डाला। प्रमुख रूप से केरल और पश्चिम बंगाल की घटनाएं शामिल थीं। जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया किस समय के प्रभाव के कारण भारतीय समाज आज संवेदनहीन हो गया है। आत्मविश्वास की उसमें कमी आई है। वह अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध मौन होकर उसके प्रति सहिष्णु हो गया है। आपसी भेदभाव जातिवाद एवं भाषा प्रांत जाति के अभिमान के कारण उसकी भारतीयता कमजोर हो रही है। भारत रक्षा मंच का उद्देश्य इन सभी कमियों को दूर कर हिन्दू समाज में जागृति पैदा करना है।
ये भी पढ़ें – यूपी के किसानों का बुरा हाल, कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

कल्याण मंत्र से हुआ समापन
कार्यक्रम में संघ गीत सुनील शर्मा जी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रचार मंत्री नितिन खंडेलवाल, निर्भय सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र शर्मा, यज्ञदत्त आर्य, डीसी शर्मा, तीर्थराज सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रवीण भदौरिया, रजनीकांत गुप्ता, हेमचंद्र अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सोनल मित्तल, सपना शर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो