scriptCrime in Agra रात्रि में कपड़ा कारोबारी को गोली मारी, दो लाख की लूट | Badmash looted Businessman in Agra latest crime news | Patrika News

Crime in Agra रात्रि में कपड़ा कारोबारी को गोली मारी, दो लाख की लूट

locationआगराPublished: Aug 22, 2019 07:36:26 am

बुधवार की रात्रि में घर लौट रहा था किराना व्यापारी
लूट का विरोध किया तो कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी
बेखौफ बदमाश अपनी बाइक छोड़कर हो गए फरार

Loot in Agra

Loot in Agra

आगरा। बुधवार की रात्रि में बड़ी वारदात हुई। बेखौफ बदमाशों ने किराना कारोबारी से दो लाख रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने वाले दूसरे कपड़ा कारोबारी को गोली मार दी। शुक्र है कि गोली पैर में लगी। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह घटना थाना ताजगंज के बगदा गांव के पास हुई।
यह भी पढ़ें

Janmashtami हर संकट से निजात पाने के लिए 23 और 24 अगस्त को करें ये 10 उपाय, फिर देखें चमत्कार

लूट का विरोध करने पर गोली मारी

बगदा के रहने वाले मोहन शर्मा पुत्र महावीर प्रसाद शर्मा की शमसाबाद मार्ग स्थित कहरई मोड़ पर कपड़े की दुकान है। बुधवार की रात्रि में वह अपनी कपड़े की दुकान बंद करके पत्नी और बच्चों के साथ स्कूटी पर घर लौट रहे थे। साथ में उनका एक जानकार और था। उन्होंने बगदा के पास देखा कि तीन बदमाश तेज सिंह निवासी ताजगंज को लूट रहे हैं। तेज सिंह की कहरई मोड़ पर किराना की दुकान है। तेज सिंह ने शोर मचाया। मोहन शर्मा ने बदमाशों का विरोध किया। इस पर बदमाश ने मोहन शर्मा पर तमंचा से फायर कर दिया। गोली उनके पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़े।
यह भी पढ़ें

Neuro trauma से बचाव पर कार्यशाला 22 को, बच्चों के साथ जरूर भाग लीजिए, प्रवेश फ्री है

man held as hostage and criminals looted his wife
रुपयों के साथ बाइक भी लूट ले गए

बदमाशों ने तेज सिंह से बाइक और दो लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। बदमाश अपनी अपाचे बाइक वहीं छोड़ गए। तेज सिंह की बाइक ले गए। तेज सिंह ने पुलिस को 100 नम्बर पर सूचना दी। मोहन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके पैर से गोली निकाल दी गई है।
यह भी पढ़ें

अरे, वकीलों को इतनी सारी बीमारियां, स्वास्थ्य विभाग हैरान

चेकिंग के बाद भी नहीं मिले बदमाश

घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके साथ-साथ पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कई जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना शमशाबाद क्षेत्र में सभी सीमाओं पर थानाध्यक्ष शमसाबाद के नेतृत्व में जबरदस्त चेकिंग की गई। फोर व्हीलर से टू व्हीलर तक की चेकिंग की गई। बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल का कहना है कि बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए हैं। इससे उनकी पहचान हो जाएगी। बदमाशों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो